दुनाल बंदूक में शक्तिमान कारतूस भरकर पक्षियों पर दागी थी गोली जिसके लगे थे युवक के छर्रे

आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मंगलवार को एक आरोपी ने पक्षियों पर बंदूक से फायर की थी जिसके छर्रे गांव के ही एक युवक के गर्दन वा सिर में धंस गए थे। घायल युवक को इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं पुलिस की पड़ताल में शक्तिमान कारतूस से फायर करने की बात सामने आई है। पुलिस जल्द ही लाइसेंसी बंदूक की रिपोर्ट संबंधित अधिकारियों को भेज कर लाइसेंस रद्द कराएगी।

रहीमाबाद थाना क्षेत्र के मनकौटी गांव निवासी अमरेश वर्मा पुत्र रामगोपाल (30) गांव में ही चाचा का बन रहा मकान देखने मंगलवार सुबह जा रहा था। उसी दौरान गांव का बादल खा उर्फ बदलू अपनी दुनाली बंदूक से गांव से सटे तालाब के किनारे पक्षियों का शिकार कर रहा था। बादल खा ने जैसे ही पक्षियों पर गोली चलाई उसके छर्रे अमरेश वर्मा के गर्दन और सिर में लग गए जिससे वह घायल होकर जमीन पर गिर गया। घायल युवक को परिजन भतोईया चौराहे के निकट एक निजी अस्पताल ले गए जहां उसको इलाज के लिए भर्ती कराया गया। उधर पिता रामगोपाल ने आरोपी के खिलाप रहीमाबाद पुलिस को तहरीर दी जिसपर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश सुरु कर दी। देर रात आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर रहीमाबाद अजीत कुमार ने बताया की आरोपी को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया और जांच में पता चला है की बादल खा ने जो बंदूक से कारतूस दागी थी वह शक्तिमान थी जिसमे 120 छर्रे होते हैं और जहरीले नहीं होते हैं। उन्होंने बताया की बंदूक का लाइसेंस उसकी पत्नी के नाम है जो अभी तक बरामद नहीं हुई है। फिलहाल बंदूक का लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया चल रही है जल्द ही संबंधित अधिकारियों को रिपोर्ट भेज कर रहीमाबाद पुलिस बंदूक का लाइसेंस रद्द करायेगी।

Related Articles

Back to top button