चार्जिंग के दौरान ई रिक्शा में उतरा करंट,चपेट में आकर दंपति की मौत

शुक्लागंज, उन्नाव। गंगा घाट कोतवाली क्षेत्र के श्रीनगर मोहल्ले में शनिवार सुबह ई रिक्शा की चार्जिंग हटाने के दौरान एक अधेड़ करंट की चपेट में आ गया। उसे बचाने आई पत्नी भी झुलस गई जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई एक साथ दो मौत होने पर परिवार में कोहराम मच गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर विधिक कार्रवाई की है।

श्री नगर निवासी मचकन्दर सिंह (55) खुद का ई रिक्शा चलाता था। शुक्रवार रात घर के बाहर ई रिक्शा खड़े कर चार्जिंग पर लगाकर अंदर चला गया। जिसके बाद शनिवार सुबह लगभग 6:00 बजे बाहर निकाला और ई रिक्शा की चार्जिंग हटने लगा। इसी दौरान ई रिक्शा में करंट दौड़ गया। जिससे वह करंट की चपेट में आ गया। शोर सुन उसकी पत्नी गुड्डी देवी (48) उसे बचाने पहुंची। जिससे वह भी करंट की चपेट में आ गई। करंट लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। एक साथ दो मौत होने पर क्षेत्र में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वही माता पिता की मौत पर बेटे शिवम और तीन बेटियां प्रीति, दीक्षा और पूनम का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।

Related Articles

Back to top button