सलेमपुर में कमल का बटन दबाओ तो घोसी में मिलेगा छड़ी को वोट: ओपी राजभर

यूपी में 80 सीटें जिताने की मिली है जिम्मेदारी

राम मंदिर बनाने व राम मंदिर को पाखंडियों की बताने वालों के बीच है चुनाव: डिप्टी सीएम

बलिया। सलेमपुर लोकसभा के सुखपुरा इंटर कॉलेज के मैदान में बुधवार को आयोजित विजय संकल्प नामांकन सभा में पहुंचे यूपी के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, अल्पसंख्यक कल्याण व पंचायती राज्यमंत्री व सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर तथा कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।
सभा को सम्बोधित करते हुए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि यह संघर्ष राम मंदिर बनाने, कारसेवकों पर गोली चलाने वालों तथा राम मंदिर को बेकार कहने वालों के बीच है। कहाकि समाजवादी पार्टी डिरेल्ड और कन्फ्यूज है। जिस तरह से सपा के लोगों ने भगवान राम के अस्तित्व को मानने से इनकार कर दिया और कहा है कि अयोध्या में जो भगवान राम का मंदिर बना है वो पाखंडियों की जगह है। कहाकि मैं इस बयान की निंदा करता हूं, आने वाले दिनों में समाजवादी पार्टी को इसकी खामियाजा भुगतना पड़ेगा। वहीं कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में कहा है कि हम संपत्ति की स्क्रीनिंग करेंगे। अगले दिन कहा कि अमरीका के तर्ज पर भारत में भी विरासत टैक्स लगाना चाहिए। इसमें कांग्रेस की मानसिकता झलकती है कि कांग्रेस हमारे पैतृक बाप-दादा की पच्चास प्रतिशत संपत्ति पर नजर गड़ाए हुए है। कांग्रेस को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को शुन्य सीट मिलेंगी। रायबरेली, अमेठी संहित सभी सीटों पर भारतीय जनता पार्टी का कब्जा होगा। उन्होंने कहा कि राहुल हो प्रियंका हो या कांग्रेस का कोई नेता हो वो फ्रस्ट्रेशन में हैं उनके पास कोई नीति या एजेंडा नहीं है। वर्ष 2014 में जब आप लोगों ने मोदी जी को देश की बागडोर सौंपी तब दुनिया ने भारत की वास्तविक ताकत को समझा। प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण, पंचायती राज मंत्री और सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि उत्तर प्रदेश की 80 सीट जीतने की जिम्मेदारी मोदी और योगी ने हम लोगों को दी है। जिसे हम लोगों को पूरा करना है। आप सभी इसके लिए संकल्प लें। ओमप्रकाश राजभर ने मंच से कार्यकर्ताओं से कहा कि अगर सुभासपा के लोग सलेमपुर में भाजपा के कमल निशान पर वोट देंगे तो घोसी में सुभासपा के चडीनपर वोट मिलेगा। कहा कि हमारा लक्ष्य दो लाख वोटों से चुनाव जीतने का है। सुभासपा के लोगों की बड़ी जिम्मेदारी है।‌ लोगों के पास जाकर कहो कि कमर वाली बटन दबाओ। प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि हम लोग भारत को महान राष्ट्र बनाना चाहते हैं। विपक्ष का एक ही एजेंडा है कि मोदी को किसी तरह रोकना है ताकि उनके परिवार की राजनीतिक व आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो सके। आज चारा, शराब और जमीन घोटालेबाज परेशान है। तीसरी बार मोदी की सरकार आएगी तो देश के लोगों की संपत्ति लूटने वाले जेल में होंगे। प्रदेश सरकार की ग्राम विकास राज्य मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने कहा कि हिंदू-मुसलमान और अगला-पिछला किये बिना आप तीसरी बार मोदी की सरकार बनाएं। सलेमपुर से लेकर देश तक हैट्रिक लगाने का कार्य करें। इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी रविंद्र कुशवाहा, विधायक केतकी सिंह, पूर्व विधायक भगवान पाठक, राजधारी, विधायक हंसु राम, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष विनोद शंकर दुबे, पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी,देवरिया जिला भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता ‌जिलाध्यक्ष‌ संजय‌ यादव व संचालन प्रदीप सिंह ने किया।

Related Articles

Back to top button