मुंबई में एड शिरीन ने की मस्ती

नई दिल्ली। ‘शेप ऑफ यू’ गाने से दुनियाभर में तहलका मचाने वाले सिंगर एड शीरन इंडिया में भी धाक जमाने के लिए तैयार हैं। ग्लोबल लेवल पर फेमस यह सिंगर मुंबई पहुंच चुका है। एड शीरन ने वहां के स्कूल से एक मजेदार वीडियो शेयर किया है, जिसे देख हर कोई उनकी तारीफ करने पर मजबूर हो गया है। 

मुंबई में एड शीरन

एड शीरन सोशल मीडिया पर अच्छी फैन फॉलोइंग एन्जॉय करते हैं। ‘शेप ऑफ यू‘ सॉन्ग के बाद विदेश तो क्या, देसी फैंस की तादाद भी उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर बढ़ गई। यह फेमस सिंगर इन दिनों मुंबई में है। एड शीरन के इंस्टाग्राम अकाउंट से वीडियो सामने आया है, जिसमें वह मुंबई के एक स्कूल में बच्चों के साथ मस्ती करते देखे जा सकते हैं।

स्कूली बच्चों के बीच नजर आए एड शीरन

वीडियो में एड शीरन गिटार बजाते हुए ‘शेप ऑफ यू’ सॉन्ग बच्चों के साथ गा रहे हैं। वहीं, कुछ स्टूडेंट्स ने उनके लिए भी स्पेशल सॉन्ग गाया, जिसे एड शीरन ने काफी एन्जॉय किया। इतना ही नहीं, उन्होंने बच्चों और वहां की टीचर्स से बातचीत भी की। सिंगर के इस डाउन टू अर्थ बिहेवियर ने फैंस का दिल जीत लिया है।  

‘औरी से दूर रहना’

एड शीरन का तारीफ में फैंस ने उनकी ढेर सारी तारीफ की। वहीं, एक ने उन्हें हिदायत दी कि वह औरी (Orry) नाम के शख्स से दूर रहें।

बता दें कि एड शीरन मुंबई में कॉन्सर्ट के सिलसिले में आए हैं। 16 मार्च को यहां वह परफॉर्म करेंगे। यह दूसरी बार होगा, जब वह मुंबई में परफॉर्म करेंगे। इसके पहले 2017 में उनका इंडिया में पहला कॉन्सर्ट हुआ था।

Related Articles

Back to top button