महारैली में कल्पना सोरेन ने मोदी सरकार पर साधा निशाना

दिल्ली के रामलीला मैदान में आज विपक्षी गुट एक बड़ा शक्ति प्रदर्शन कर रहा है। कांग्रेस ने कहा कि ‘लोकतंत्र बचाओ रैली’ का उद्देश्य किसी व्यक्ति की रक्षा करना नहीं, बल्कि संविधान और लोकतंत्र को बचाना है। इस महारैली में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी मौजूद रहेंगे. इनके अलावा झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन, अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, शिवसेना प्रमुख (UBT) उद्धव ठाकरे, सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव, टीएमसी नेता डेरेक ओ ब्रेयन, लेफ्ट नेता सीताराम येचुरी, एनसीपी (पवार) शरद पवार सहित कई दिग्गज नेता मौजूद हुए।

इस रैली में 26 दलों के नेता शामिल हुए। पंजाब के सीएम भगवंत मान, अखिलेश यादव, राहुल गांधी समेत कई विपक्षी नेता शामिल हुए।

मैं महिला आदिवासी का प्रतिनिधत्व कर रही हूं: कल्पना सोरेन
हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरने ने महारैली में कहा कि हमारा संघर्षों का इतिहास रहा है। आदिवासी, आधी आबादी का आवाज है। तानाशागी की ताकतें बढ़ रही हैं। हम सभी लोगों को भगवान राम के आदर्शो पर चलना है। उन्होंने कहा मैं महिला आदिवासी का प्रतिनिधत्व कर रही हूं। झारखंड झुकेगा नहीं, INDIA रुकेगा नहीं।

वह पुछले जन्म में भी स्वतंत्रता सेनानी: सुनीता केजरीवाल
सुनीता केजरीवाल ने अपने पति का संदेश सुनाते हुए कहा, केजरीवाल की देशभक्ति देखकर उन्हें लगता है कि वह पुछले जन्म में भी स्वतंत्रता सेनानी थे।

आपके केजरीवाल शेर हैं: सुनीता केजरीवाल
महारैली में सुनीता केजरीवाल ने कहा,”केजरीवाल देश के लिए लड़ रहे हैं। वहीं, उन्होंने आगे कहा कि लोकसभा में हमारी जीत हुई तो हम किसानों को एमएसपी की गारंटी देंग। आपके केजरीवाल शेर हैं। हम मिलकर नया भारत बनाएंगे। पूरे देश में गरीबों की बिजली फ्री करेंगे। हर गांव में मोहल्ला क्लीनिक बनाएंगे। देश के हर नागरिक को स्वास्थ्य की सुविधा मिलेगी। केजरीवाल लोगों के दिल में बसते हैं। दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलवाएंगे।

Related Articles

Back to top button