लिया में भीषण एक्सीडेंट, छह की मौत, 10 घायल

राष्ट्रीय राजमार्ग-31 स्थित सुघर छपरा ढाले पर हुआ हादसा

दोकटी के भगवानपुर से खेजूरी थाने के मासूमपुर गया था तिलक

रात में जिला अस्पताल पहुँचे एसपी, जाना हाल

बलिया। बैरिया थाना क्षेत्र के सुघर छपरा (हल्दी-बैरिया बार्डर) के पास तिलक समारोह से वापस लौट रही दो जीप कमाण्डर व टमाटर लदी पिकअप में जोरदार टक्कर हो गया। टक्कर इतना जोरदार था कि छह लोगों की मौत हो गई। जबकि 10 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुँची पुलिस टीम ने सभी घायलों को इलाज हेतु जिला अस्तपताल भेजवाया। वहीं मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम हाउस में भेज दिया। उधर पिकअप चालक मौके से फरार है। पुलिस ने गाड़ियों को कब्जे में ले लिया है।

बता दे की दोकटी थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव निवासी अनवत गुप्ता के लड़की का तिलक सोमवार को खेजूरी थाना क्षेत्र के मासूमपुर गांव में गया हुआ था, जहां तिलक का कार्यक्रम संपन्न होने के बाद सभी लोग कमांडर व अन्य गाड़ियों से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही बैरिया एवं हल्दी थाना क्षेत्र के बॉर्डर स्थित सुघर छपरा ढाले पर पहुंचे की बैरिया की ओर से तेज रफ्तार आ रही पिकअप ने जोरदार कमांडर जीप में टक्कर मार दिया। टक्कर इतना बेजोड़ था कि आगे की कमांडर पीछे चल रही कमांडर में जाकर टकरा गई। जिसमें चालक समय छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 10 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तत्काल बैरिया पुलिस को सूचना दिया।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से चार की स्थिति नाजुक देख वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद लड़की व लड़के पक्ष की और शोक की लहर दौड़ गई। घटना को लेकर लोग तरह-तरह की चर्चाएं करते नजर आए। वहीं घटना की जानकारी होते ही पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा अपनी पूरी टीम के साथ जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल-चाल जाना। इस बाबत पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा ने बताया कि बैरिया और हल्दी थाना क्षेत्र के बॉर्डर सुघर छपरा के पास पिकअप और कमांडर में जोरदार टक्कर हो गया। जिसमें छह लोगों की मौत हो गई है। जबकि 10 लोग गंभीर रूप से घायल है। चार लोगों को अच्छे उपचार के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया है।

इनसेट**

इन लोगों की हो चुकी है मौत…

  1. अमित कुमार गुप्ता पुत्र अजय प्रताप गुप्ता 46 वर्ष निवासी भगवानपुर थाना दोकटी बलिया।
  2. रणजीत शर्मा पुत्र वीरेन्द्र शर्मा 32 वर्ष भगवानपुर थाना दोकटी बलिया।
  3. यश गुप्ता पुत्र मुन्ना गुप्ता 09 वर्ष निवासी सलेमपुर मठिया थाना बांसडीहरोड बलिया ।
  4. राज गुप्ता पुत्र मुन्ना गुप्ता 11 वर्ष निवासी सलेमपुर मठिया थाना बांसडीहरोड बलिया।
  5. राजेन्द्र गुप्ता पुत्र धनपत गुप्ता 50 वर्ष निवासी भगवानपुर थाना दोकटी बलिया।

6. चालक अज्ञात 45 वर्ष

ये लोग है घायल

  1. बब्बन प्रसाद गौड़ पुत्र स्व बलेश्वर प्रसाद 35 वर्ष।
  2. हजारी गुप्ता पुत्र लरपोचन गुप्ता 60 वर्ष।
  3. रमाशंकर गुप्ता पुत्र स्व त्रिलोकी गुप्ता 60 वर्ष।
  4. सोनू गुप्ता पुत्र सुभाष प्रसाद गुप्ता 31 वर्ष।
  5. सतेन्द्र गुप्ता पुत्र राजेन्द्र गुप्ता 55 वर्ष।
  6. पंकज गुप्ता पुत्र शैल कुमार गुप्ता 35 वर्ष।
  7. छितेश्वर गुप्ता पुत्र रामजनम 30 वर्ष।
  8. अमित पुत्र श्याम सुन्दर 32 वर्ष।
  9. सीताराम पुत्र सुब्बा 32 वर्ष।

10. परशुराम पुत्र अज्ञात 33 वर्ष।

इनसेट…

डीएम जिला अस्पताल पहुँच घायलों का जाना हाल

बलिया। दुबे छपरा में हुए सड़क दुर्घटना का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी रविंद्र कुमार सुबह जिला अस्पताल में पहुंचकर अस्पताल में भर्ती पीड़ितों का हाल जानने पहुंचे। उन्होंने वहां पर पीड़ितों से बातचीत किया और जिला चिकित्सा अधीक्षक सुजीत कुमार यादव को दुर्घटना में घायल पीड़ितों का समुचित उपचार करने एवं हर संभव सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया।

Related Articles

Back to top button