नगर को स्वच्छ रखने मे नगरवासी करें सहयोग-सीएल तिवारी नगर पंचायत देवा के अधिशाषी अधिकारी ने अभियान चलाकर हटवाई अवैध होर्डिंग देवा

बाराबंकी। जिलाधिकारी के निर्देश पर शनिवार को नगर पंचायत देवा के अधिशाषी अधिकारी ने अपने कर्मियों के साथ मे मिलकर नगर मे लगी अवैध होर्डिंगों को हटाने का अभियान चलाया। उन्होंने नगर के मुख्य मार्गों से लेकर आस पास के मोहल्लों मे भी लगी अवैध होर्डिंग हटवाई। उन्होंने स्पष्ट शब्दों मे यह भी कहा कि अगर किसी व्यक्ति ने सार्वजनिक स्थानों पर होर्डिंग टांगी तो उसके विरूद्ध कार्यवाई की जायेगी। जानकारी के अुनसार जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने बैठक करके नगर पालिका नवाबगंज के साथ मे जनपद की सभी नगर पंचायतों के अधिशाषी अधिकारियों को यह निर्देश दिया था कि नगर मे घूम रहे निराश्रित गौवंशों को पकड़कर गौ आश्रय स्थल पहुंचायें। व्यापारियों द्वारा जो प्रतिबंधित पॉलीथीन का उपयोग किया जा रहा है उसकों रोके और साथ ही मे यह निर्देश दिया था कि सार्वजनिक स्थानों पर जो अवैध होर्डिंग लगी हैं अभियान चलाकर उनको हटवाया जायें और निर्देश दिये जायें। जिलाधिकारी के निर्देश पर शनिवार को नगर पंचायत देवा के अधिशाषी अधिकारी सीएल तिवारी ने नगर पंचायत देवा के मुख्य मार्गों पर खम्भों पर लगी विभिन्न राजनीतिक दलों की अवैध होर्डिंग नगर पंचायत कर्मियों के सहयोग से हटवाई। उन्होंने जो देवा मुख्यालय ब्लाक के सामने व बाराबंकी फतेहपुर मार्ग पर खम्भों पर लगे बैनरों को नीचे उतरवाया। इस बारे मे अधिशाषी अधिकारी सीएल तिवारी का कहना था कि जिलाधिकारी के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया है नगर मे सार्वजनिक स्थानों पर कहीं पर भी कोई होर्डिंग न लगाये नही तो उसके विरूद्ध कार्यवाई की जायेगी। उन्होंने यह भी बताया कि अभियान चलाकर सबसे पहले नगर मे घूम रहे निराश्रित गौवंशों को पकड़ करके स्थानीय गौआश्रय स्थल भेेजा गया है। नगर मे अभियान चलाकर दुकानदारों द्वारा प्रतिबंधित पॉलीथीन को रोकने के लिए छापामारी की गयी है और जुर्माना वसूला गया है। उन्होंने नगर वासियों से यह अपील की है कि नगर को स्वच्छ बनाने मे सहयोग करें, अपने घरों का कूड़ा खुलेआम सड़कों पर न फेंके। निर्धारित स्थानों पर ही अपना कूड़ा फेंके। उन्होंने यह भी कहा कि नगर पंचायत स्वच्छ रहेगी तो बीमारियां कम होंगी। कुल मिलाकर जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर पंचायत देवा के अलावा जनपद के सभी नगर पंचायतों के अधिशाषी अधिकारियों ने डीएम के निर्देशों का पालन करना शुरू कर दिया है।

Related Articles

Back to top button