गोरखपुर जिले में एक दिल दहला देने वाला सामने मामला आया 

सहजनवां। गीडा थाना क्षेत्र के गाहासाड़ के कुछ लड़के राप्ती नदी में नहाने गए। शुक्रवार को नहाते समय अचानक गहरे पानी में जाने से डूब गए। अन्य युवकों के शोर मचाने पर लोग बचाने के लिए गए लेकिन सफल नहीं हुए। कुछ देर बाद गोताखोरों ने तीनों शव बरामद किए।

इसमें 18 वर्षीय आर्यन शर्मा पुत्र विनय शर्मा निवासी घनश्याम नगरी और दिव्यांशु सिंह पुत्र नन्हे सिंह निवासी गाहासाड़ की पहचान हो गई है, जबकि एक युवक का पहचान कराया जा रहा है।

मृतक दिव्यांशु सिंह पूर्व विधायक जीएम सिंह के सगा भतीजा है। तीसरे युवक की पहचान सहबाजगंज निवासी 19 वर्षीय शिवम पासवान पुत्र जयनाथ पासवान के रूप में हुई है।

Related Articles

Back to top button