गाजियाबाद की मंडी में स्टॉल पर सस्ती मिलेगी प्याज…

साहिबाबाद। मंडी समिति की ओर से आम लोगों को राहत देने के लिए आज यानी मंगलवार सुबह से नवीन फल व सब्जी मंडी में प्याज का स्टाल लगाया जाएगा। स्टॉल से लोग 50 रुपये प्रति किलो प्याज खरीद सकेंगे। प्रति ग्राहक एक किलो प्याज दी जाएगी। अभी प्याज के दाम कम होने पर एक माह का समय लग सकता है।

कृषि के जानकारों का मानना है कि मई में अधिक वर्षा होने के कारण प्याज का स्टाक नहीं हो सका। उस समय प्याज सस्ते दाम पर बिक रही थी। लोगों ने प्याज ज्यादा खरीदी थी। जब समय प्याज की फसल के लिए वर्षा की जरूरत थी, तब वर्षा नहीं हुई। जिस वजह से उत्पादन कम हुआ।

बेमौसम बरसात ने बढ़ाए प्याज के दाम
बेमौसम वर्षा का अब आकर प्याज के दाम पर असर दिख रहा है। फुटकर में प्याज 70 से 80 रुपये किलो बिक रही है। जिस वजह से लोगाें की थाली से प्याज गायब होनी शुरू हो गई है। लोगों ने प्याज खरीदनी कम कर दी है।

आम लोगों को मिलेगी राहत
आम लोगों को राहत देने के लिए मंडी समिति ने प्याज का स्टाल लगाने का निर्णय लिया है। यह स्टाफ समिति कार्यालय के सामने सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक लगेगा। कोई भी व्यक्ति सस्ते दाम पर स्टाल से प्याज खरीद सकता है।

अदरक की मांग बढ़ी
मौसम बदल रहा है। लोगों को जुकाम और वायरल हो रहा है। लोग चाय और सब्जी में अदरक खूब खा रहे हैं। अदरक की मांग बढ़ गई है। अदरक फुटकर में 120 रुपये से 140 रुपये प्रति किलो बिक रही है। लहसुन के दाम भी अधिक हैं। लहसुन 170 से 180 रुपये प्रति किलो बिक रहा है।

प्याज के दाम बढ़ने के कारण
वर्षा के कारण मई में प्याज का स्टाक न होना
बेमौसम वर्षा होने पर उत्पादन कम होना
कुछ लोगों का द्वारा प्याज की जमाखोरी करना
गाजियाबाद में इन राज्यों से आती है प्याज
महाराष्ट्र
मध्य प्रदेश
राजस्थान
गुजरात
बेंगलुरु

Related Articles

Back to top button