चेन्नई में एक महिला तकनीकी विशेषज्ञ को एक ट्रांसमैन ने जंजीरों से बांध दिया और जलाकर मार डाला

चेन्नई। चेन्नई में एक महिला तकनीकी विशेषज्ञ को एक ट्रांसमैन ने जंजीरों से बांध दिया और जलाकर मार डाला। 25 वर्षीय आर नंदिनी का आधा जला हुआ शव शनिवार रात को थलंबूर में बरामद किया गया।

पुलिस के अनुसार, महिला को जंजीरों से बांधा गया था और उसकी गर्दन, हाथ और पैर पर ब्लेड से गहरी चोटें लगी थीं। पुलिस ने रविवार को 27 वर्षीय एक ट्रांसमैन वेत्रिमारन को गिरफ्तार किया, जिसने कथित तौर पर अपना प्रस्ताव ठुकराने पर महिला की हत्या की है।

इस कारण कर दी हत्या
आरोपित वेत्रिमारन और मृतक नंदिनी मदुरै के निवासी हैं और पिछले कुछ महीनों से दोनों थोरईपक्कम में एक सॉफ्टवेयर कंपनी में काम कर रहे थे। वे दोस्त बन गए और बाद में प्यार हो गया।

हालांकि, हाल ही में जब वेत्रिमारन ने नंदिनी को अपनी जेंडर पहचान के बारे में बताया और उसके सामने प्रस्ताव रखा, तो उसने उसे ठुकरा दिया। इसके बाद नंदिनी ने किसी अन्य व्यक्ति के साथ रिश्ता शुरू कर दिया था और इससे वेट्रिमरन नाराज हो गया था। उसने बदला लेने के लिए नंदनी की हत्या कर दी।

Related Articles

Back to top button