आशा बहुओं से भरे आटो में ट्रक ने मारी टक्कर, देवरानी-जेठानी समेत चार घायल

हमीरपुर : प्रशिक्षण से वापस लौट रही आशा बहुओं से भरे आटो में तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे आटो सवार चार आशा बहुएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। इनमें दो आशा बहु आपस में देवरानी-जेठानी है।
जिला अस्पताल में मौजूद स्वजन ने बताया कि गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाटमपुर में आशा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण था। जिसमें लहुरीमऊ गांव की रेखा (40) पत्नी रामकिशोर, रूमा (45) पत्नी श्यामजी, सोनी (35) पत्नी मनोज और रामदेवी (37) पत्नी भोजेलाल भी गई हुई थी। प्रशिक्षण के बाद चारों आशा बहू आटो में सवार होकर वापस अपने गांव आ रही थीं। जैसे ही यह कानपुर सागर हाईवे स्थित आनूपुर मोड़ के आगे बांध रोड के पास पहुंची कि तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने आटो में टक्कर मार दी। जिसमें चारों आशा बहुएं घायल हो गईं। इनमें रूमा और सोनी आपस में जेठानी और देवरानी है। सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है। जहां पर चिकित्सकों ने रूमा की हालत नाजुक बताते हुए कानपुर ले जाने की सलाह दी है।

Related Articles

Back to top button