अलवर जिले में चाची ने भतीजे संग बनाया अवैध रिश्ता

अलवर। वैसे तो आज वैलंटाइन डे का दिन हैं यानी की प्यार का दिन। इस दिन दो दिल मिलते हैं और अपने प्यार का इजहार एकदूसरे से करते हैं। लेकिन जैसा कहा जाता है कि प्यार में लोग अक्सर पागल हो जाते हैं और अगर प्रेम के साथ हवस की मिलावट हो जाए तो लोग पागल के साथ अंधे भी हो जाते हैं जो सही और गलत का फर्क भूल बैठते हैं। एक ऐसा ही मामला राजस्थान के अलवर से सामने आया है। जिसमें एक चाची अपने ही भतीजे के प्यार में इस कदर दिल दे बैठती हैं कि अपने अवैध संबंध के बीच रोड़े बन रहे पति को भतीजे के साथ मिलकर मौत की नींद सुला देती है।

अलवर जिले के सदर थाना पुलिस ने पति की हत्या के मामले में पत्नी और भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मृतक सूबे सिंह की पत्नी मीना प्रजापत और भतीजे गोविंद पुत्र रामचंद्र प्रजापत को अपने गिरफ्त में ले लिया है। दोनों ने सूबेसिंह को अपने रास्ते से हटाने के लिए गला घोटकर हत्या कर उसकी हत्या कर  दी। सूबेसिंह की मौत के बारे पुलिस को 8 फरवरी के दिन जानकारी दी गई। पत्नी ने सूबे सिंह की मौत के बारे में झूठ बताया कि वह बाथरूम के बाहर गिर गए थे जिसके बाद उन्हें अलवर के सोलंकी अस्पताल ले जाया गया जहां उनको मृत घोषित कर दिया गया।

अंतिम संस्कार के समय हुआ मौत का खुलासा 

जब मृतक सूबेसिंह को अंतिम संस्कार से पूर्व नहलाते समय उनके गले पर निशान दिखाई दिए। तब रिश्तेदारों ने हत्या की आशंका जाहिर करते हुए पोस्ट मार्टम करवाने की बात कही और अंतिम संस्कार करने स मना कर दिया। मृतक सूबेसिंह के रिश्तेदारों ने पुलिस को फोन कर इसकी जानकारी दी गई। जिसके बाद पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया। पुलिस द्वारा पूछताछ के में दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया। यह पूरी घटना आस-पास के क्षेत्रों में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Related Articles

Back to top button