होली और गुड फ्राइडे के अलावा इतने दिन बंद रहेंगे बैंक

नई दिल्ली। कुछ दिनों में फरवरी का महीना खत्म हो जाएगा और मार्च (March 2024) शुरू हो जाएगा। वैसे को हर महीने रविवार के साथ दूसरे-चौथे शनिवार को बैंक बंद रहता है। इसके अलावा कई त्योहार की वजह से भी बैंक बंद रहता है।

अगर आप भी किसी काम की वजह से बैंक जाने का सोच रहें है तो ये आर्टिकल बहुत जरूरी है। दरअसल, मार्च में 14 दिन बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में आप अपने जरूरी काम इस महीने के बचे दिनों में निपटा सकते हैं। मार्च में होली (Holi) और गुड फ्राइडे जैसे कई अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।

इस दिन बंद रहेंगे बैंक

तारीख  कारणराज्य
1 मार्च  चापचूर कुटमिजोरम
3 मार्च  रविवारसभी जगह
8 मार्च महाशिवरात्रिसभी जगह
9 मार्च  दूसरा शनिवारसभी जगह
10 मार्च रविवारसभी जगह
17 मार्च रविवारसभी जगह
22 मार्च बिहार दिवसबिहार
23 मार्च  चौथा शनिवारसभी जगह
24 मार्च रविवारसभी जगह
25 मार्च होली/डोलयात्रासभी जगह
26 मार्च  याओसांग/होलीबिहार, मणिपुर, ओडिशा
27 मार्च होलीबिहार
29 मार्च गुड फ्राइडेसभी जगह
31 मार्च रविवारसभी जगह

बैंक बंद होने के दिन भी मिलेगी ये बैंकिंग सर्विस

बैंक हॉलिडे कई राज्यों में मनाए जाने वाले त्योहार के आधार पर होता है। ऐसे में हर शहर में बैंक हॉलिडे अलग होता है। हालांकि, बैंक बंद होने के बाद भी ग्राहकों को कई ऑनलाइन सर्विस का लाभ मिलता है।

बैंक हॉलिडे के दिन आप ऑनलाइन बैंकिंग किया जा सकता है। यह सर्विस 24×7 चालू रहती है। इसके अलावा एटीएम (ATM) जैसे कई सुविधाओं का लाभ भी मिलता है।

यहां से चेक कर सकते हैं बैंक हॉलिडे लिस्ट

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंक हॉलिडे लिस्ट अपलोड कर दी है।  इस लिस्ट के अनुसार लगभग 14 दिन बैंक बंद रहेंगे। आप आरबीआई के पोर्टल से बैंक हॉलिडे लिस्ट (https://rbi.org.in/Scripts/HolidayMatrixDisplay.aspx) चेक कर सकते हैं।

बता दें हर महीने रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार को बैंक बंद रहता है। 

Related Articles

Back to top button