बहुत कम समय में ही राजमंगल हुए लोकप्रिय नेता द्वय को सभी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

बलिया। जिला पंचायत कार्यालय परिसर में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में पार्टी के जिलाध्यक्ष रहे स्व.राजमंगल यादव एवं स्व. राजेन्द्र पाण्डेय के स्मृति में सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा आयोजित किया गया। जिसमें जनपद के सभी राजनीतिक दल के नेता,श्रमिक संगठनों के लोग के साथ ही साथ जनपद के प्रमुख छात्र नेता उपस्थित होकर अपनी श्रद्धांजलि दिया।

इस अवसर पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने कहा कि बहुत कम समय में ही राजमंगल यादव काफी लोकप्रिय हो गए थे। पार्टी के आम कार्यकर्ता से लेकर पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व तक सभी के दिल में राजमंगल यादव ने अपनी जगह बना ली थी। पूर्वांचल के सभी जनपदों से लोग अपनी संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।

पूर्व मंत्री राजधारी सिंह ने कहा कि राजमंगल यादव सच्चे राजनितिक कार्यकर्ता थे और सभी दलों के लोगों का सम्मान करने वाला व्यक्तित्व था। पूर्व मंत्री अम्बिका चौधरी ने कहा कि राजमंगल यादव सबके दिलो में उतरकर राज करने वाले नेता थे।

पूर्व मंत्री मु.जियाउद्दीन रिजवी ने कहा कि राजमंगल यादव का जिला पंचायत अध्यक्ष से लेकर पार्टी के जिलाध्यक्ष तक का सफर शानदार एवं जानदार रहा। विधायक संग्राम सिंह यादव एवं जयप्रकाश अंचल ने कहा कि राजमंगल यादव के जाने के बाद पार्टी में जो रिक्ति आई है हाल फिलहाल उसे भर पाना मुश्किल प्रतीत हो रहा हैं। लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी सनातन पाण्डेय ने कहा कि राजमंगल यादव एक साधारण परिवार के युवा व्यक्ति थे और अपने परिश्रम के बल पर समाज में बहुत कुछ प्राप्त किए।

पूर्व सांसद रामाशंकर राजभर ने कहा कि राजमंगल अपने आप में पहेली बनकर चले गए, क्योंकि आज प्रकृति इसका उदाहरण स्वय रोकर दे रही हैं। अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार जनार्दन राय, संचालन महासचिव बीरबल राम ने किया। वही सभी आगंतुकों के प्रति पार्टी के उपाध्यक्ष सुशील पाण्डेय “कान्हजी” ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर श्रीमती मंजू सिंह, सुधीर राय, राम इकबाल सिंह, तारकेश्वर मिश्र, भगवान पाठक,(पूर्व विधायक), राष्ट्रीय सचिव राजीव राय, युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द गिरी,विनोद शंकर दुबे, कमलेश कुमार सिंह,कांग्रेस सच्चीता नन्द तिवारी, दिग्विजय सिंह,अवलेश कुमार सिंह,कामरेड रामकृष्ण यादव,वेद प्रकाश पाण्डेय,अजय सिंह, चंद्रशेखर सिंह, कामरेड लक्ष्मण यादव, सियाराम यादव,अविनाश उपाध्याय, राजेश पाण्डेय, जीतेंद्र सिंह, अरूण सिंह, राघव सिंह, दीपक सिंह, डा.विश्राम यादव, यशपाल सिंह, आद्या शंकर यादव,जितेन्द्र यादव, अकमल नईम मुन्ना, राजन कनौजिया,राजेश गोड, नीरज सिंह गुड्डू,मदन राय,कामेश्वर सिंह, ओंकार सिंह,रामेश्वरम शैलेश सिंह, रविन्द्र नाथ यादव, अरूण यादव,रामेश्वर पासवान, बड़ेलाल मौर्य, विनायक मौर्य, साथी रामजी गुप्ता, श्रीभगवान वर्मा,जुबेर अहमद,अनंत मिश्र, श्रीप्रकाश पाण्डेय मुन्ना, जय प्रकाश यादव मुन्ना,अजय यादव, जे डी, सेराज, विद्या सागर उपाध्याय, शिवशरण तिवारी, मिंटू खा,सीमा राजभर,मुलायम खा, विजय बहादुर यादव,उदय बहादुर सिंह, चंद्रशेखर उपाध्याय,दशरथ यादव, रामनाथ पटेल, परमात्मा नन्द तिवारी,राकेश यादव, अमित राय, धनंजय विसेन, धनजी यादव, बीर लाल यादव,राणा कुणाल, विजय शंकर यादव,आदि लोग उपस्थित रहे।

अन्त में उपस्थित सभी लोगो ने दो मिनट का मौन रख कर परमपिता परमेश्वर से दोनों गतात्माओ की शान्ति हेतु प्रार्थना किया गया।

Related Articles

Back to top button