थाना खुटहन व खेतासराय की संयुक्त टीम के साथ हुए मुठभेड़ में एक अन्तर्जनपदीय शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

जौनपुर पुलिस अधीक्षक डा0 अजय पाल शर्मा द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाएं जा रहे अभियान के तहत डा0 बृजेश कुमार अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन व शुभम तोदी, क्षेत्राधिकारी शाहगंज के पर्वेक्षण में थानाध्यक्ष खुटहन मय हमराह व थानाध्यक्ष खेतासराय मय हमराह द्वारा चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन के दौरान अन्तर्जनपदीय शातिर चोर मो0 नाजिम पुत्र जान मोहम्मद निवासी लमहन थाना महराजगंज जनपद जौनपुर को पटैला रसूलपुर मोड के पास पुलिस मुठ़भेड़ में गिरफ्तार किया गया। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। अभियुक्त के कब्जे से एक देशी तमन्चा 315 बोर मय एक खोखा कारतूस व एक जिन्दा कारतूस व एक मोटर साइकिल बरामद किया गया। गिरफ्तारी बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुध्द थाना खुटहन पर मु0अ0सं0- 294/2023 धारा-307/34 भादवि व धारा-3/25 आर्म्स एक्ट का पंजीकृत किया गया। अग्रेतर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-

1.मो0 नाजिम पुत्र जान मोहम्मद निवासी लमहन थाना महराजगंज जनपद जौनपुर।

आपराधिक इतिहास-

1.मु0अ0स0-146/2019 धारा-379 भादवि थाना पवारा जनपद जौनपुर।

  1. मु0अ0स0-147/2019 धारा-379 भादवि थाना पवारा जनपद जौनपुर।
  2. .मु0अ0स0-123/2020 धारा-120बी/307/34 भादवि थाना बदलापुर जनपद जौनपुर।
  3. मु0अ0स0-11/2020 धारा-308/323/325/504/506 भादवि थाना महराजगंज जनपद जौनपुर।
  4. मु0अ0स0-146/2020 धारा-13 जुआ अधि0 थाना महराजगंज जनपद जौनपुर।
  5. मु0अ0स0-331/2019 धारा-382/506 भादवि थाना महराजगंज जनपद जौनपुर।
  6. मु0अ0स0-348/2019 धारा-379 भादवि थाना महराजगंज जनपद जौनपुर।
  7. मु0अ0स0-351/2019 धारा-379 भादवि थाना महराजगंज जनपद जौनपुर।
  8. मु0अ0स0-127/2019 धारा-323/435/504/506 भादवि थाना महराजगंज जनपद जौनपुर।
  9. मु0अ0स0-380/2013 धारा-3/5ए/8 गोवध निवारण अधि0 थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर।
  10. मु0अ0स0-381/2013 धारा-8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर।
  11. मु0अ0स0-407/2013 धारा-3(1) गुण्डा अधि0 भादवि थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर।
    13.मु0अ0सं0-294/2023 धारा-307/34 भादवि व धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना खुटहन जौनपुर।

गिरफ्तारी टीम का विवरण-

1.रोहित कुमार मिश्रा, थानाध्यक्ष थाना खुटहन जनपद जौनपुर।
2.चन्दन कुमार राय, थानाध्यक्ष थाना खेतासराय जनपद जौनपुर।
3.उ0नि0 ओमप्रकाश यादव, थाना खुटहन जनपद जौनपुर।
4.हे0का0 बिनोद यादव, हे0का0 अखिलेश यादव, हे0का0 छोटेलाल, का0 प्रदीप थाना खुटहन जनपद जौनपुर।
5.का0 प्रमोद यादव, का0 अंकुश सिह, का0 विनोद प्रजापति थाना खेतासराय जनपद जौनपुर।

Related Articles

Back to top button