महेश स्वीट्स, का निरीक्षण किचन की सफाई के लिये जारी सुधार नोटिस

सीतापुर । आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ०प्र०, लखनऊ के पत्र 02.नवम्बर 2023 के अनुपालन में आगामी दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भाई दूज पर्व के अवसर पर मिलावटी खाद्य पदार्थों के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम हेतु 07.नवम्बर 2023 से 10.नवम्बर 2023 तक विशेष प्रवर्तन अभियान चलाये जाना है। जिसके क्रम में 08.नवम्बर 2023 को 02 टीमों के द्वारा सहायक आयुक्त (खाद्य)-II अभय कुमार सिंह के निर्देशन में चलाये गया।
उन्होंने बताया कि टीम-01 द्वारा इंडस्ट्रियल एरिया सराय मलुही में एम एस /एस एस सी & कम्पनी से 01 नमकीन, 01 बेसन एवं प्रकाश फूड वर्कस से एक नमकीन का नमूना किया गया। तत्पश्चात नगर मजिस्ट्रेट के साथ लालबाग के खोया मंडी में 02 खोया के नमूने लिए गये। उसके उपरांत महेश स्वीट्स, चुंगी चौराहे का निरीक्षण किया गया तथा उन्हें किचन की सफाई के लिये सुधार नोटिस जारी किये गये एवं गुलाब जामुन का नमूना लिए गये। मेसर्स जीशान ट्रेडर्स, स्थित मन्नी चौराहे पर एक तेल का नमूना लिए गये एवं 124 टिन रिफाइन राइस ब्रान तेल के सीज किया गया है। जिसका मूल्य 161640.00 रूपये है। टीम के सदस्यों के नाम में राजेन्द्र प्रसाद, विनय कुमार, आलोक कुमार गुप्ता, दिवाकर, अजय कुमार शामिल रहे।
उन्होंने बताया कि टीम-02 के द्वारा बिसवां नगर पालिका एवं बिसवां देहात में एस०पी० सिंह, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में टीम द्वारा 03 खोया, 01 छेना, 01 बूंदी लड्डू एवं 02 बर्फी का नमूना लिया गया। टीम के सदस्यों के नाम में एस०पी० सिंह, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी, सुभाष बाबू यादव, शोभनाथ, प्रीति वर्मा, संदीप कुमार सिंह, प्रभु कुमार चौधरी शामिल रहे। इस प्रकार 08.नवंबर 2023 को कुल 14 नमूने लेकर जांच हेतु भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button