अगर आप भी धनतेरस में सोना खरीदने की कर रहे है तैयारी, तो इन चीजों का रखे ध्यान

नई दिल्ली। अगले हफ्ते धनतेरस का त्योहार है। इस मौके पर गोल्ड खरीदना काफी शुभ माना जाता है। इसके अलावा गोल्ड को निवेश के लिए भी काफी शुभ माना जाता है। यह बाकी निवेश की तुलना में काफी सुरक्षित है। फेस्टिव सीजन में कई ज्वैलर लोगों को ठगते हैं। ऐसे में आपको गोल्ड खरीदने से पहले आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए।

सर्टिफाइड गोल्ड खरीदें
आपको हमेशा से भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) से प्रमाणित गोल्ड ही खरीदना चाहिए। दरअसल, इस से यह तय हो जाता है कि सोने शुद्धता और क्वालिटी वाला है। वहीं, बीआईएस हॉलमार्क में कोड, टेस्टिंग लैब का निशान, ज्वैलर का साइन और साल होता है। आपको हमेशा हॉलमार्क वाला ही गोल्ड खरीदना चाहिए।

शुद्धता की जांच करें
गोल्ड की शुद्धता जांच करने के लिए 24 कैरेट लापा जाता है। इसके अलावा 24,22,28 कैरेट के जरिये भी इसे नापा जाता है। 24 कैरेट को सबसे ज्यादा शुद्धासोना माना जाता है। आप जब भी कोई गोल्ड खरीदें तो एक बार उसका कैरेट जरूर चेक करना चाहिए।

गोल्ड की कीमत की तुलना करें
आपको सोने की कीमत की तुलना अवश्य करना चाहिए। हर जौहरी गोल्ड की अलग कीमत लगाते हैं। आप ऑनलाइन भी गोल्ड की कीमतों को चेक कर सकते हैं। इसके अलावा अगर आप एक शहर से दूसेर शहर ट्रैवल करने वाले हैं तो आप दूसरे शहर के गोल्ड की कीमतों को भी चेक कर सकते हैं। देश में इनकी कीमतों में बदलाव किया जाता है। ऐसे में आपको लेटेस्ट के बारे में पता होना चाहिए।

मेकिंग चार्ज के बारे में जानें
गोल्ड की ज्वेलरी में आपको मेकिंग चार्ज भी देना होता है। ज्वैलर्स इनकी कीमतों को बदलते रहते हैं। ऐसे में आप ज्वैलर से जरूर पूछें कि वह कितना मेकिंग चार्ज लेंगे। मेंकिंग चार्ज गहने की डिजाइन पर लगाया जाता है।

डिस्काउंट का पता लगाएं
फेस्टिव सीजन पर कई ज्वैलर छूट या डिस्काउंट देते हैं। ऐसे में आपको इस डिस्काउंट ऑफर के बारे में पता होना चाहिए।

विश्वास वाले ज्वैलर से खरीदें
आपको हमेशा से किसी भरोसेमंद ज्वैलर से ही अपनी ज्वैलरी खरीदनी चाहिए। यहां आपके साथ धोखाधड़ी होने का खतरा कम होता है और आपको क्वालिटी वाली ज्वैलरी मिल सकती है।

Related Articles

Back to top button