अकांग्रेस गलती से आई तो मुफ्त राशन सहित सभी योजनाएं हो जाएंगी बंद…एमपी में गरजे मोदी

भोपाल। मध्य प्रदेश की चुनावी सभाओं में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधा। पीएम मोदी ने छतरपुर में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस कांग्रेस ने आपको बूंद-बूंद पानी के लिए तरसाया, उसे 100 वर्ष तक सत्ता के लिए तरसा दो, तब इनकी अक्ल ठिकाने आएगी।

पीएम मोदी ने कहा कि केन-बेतवा नदियां क्या मोदी के आने से पहले नहीं बहती थीं, लोगों को इनकी लिंक परियोजना का इंतजार क्यों करना पड़ा। अब 45 हजार करोड़ रुपये लगाकर इसका काम पूरा किया जा रहा है। कांग्रेस नेता विकास को ‘रिवर्स गियर’ में डालने के विशेषज्ञ हैं। सुशासन को कुशासन में बदलना इन्हें अच्छी तरह आता है। मोदी ने दोहराया कि जहां-जहां कांग्रेस आई, तबाही लाई।

एमपी में विकास का कोई रोडमैप नहीं
सतना में बोले कि कांग्रेस के पास मध्य प्रदेश के विकास का कोई रोडमैप नहीं है। कांग्रेस के थके-हारे चेहरों में यहां के युवाओं को कोई भविष्य नहीं दिखता। अगर गलती से भी कांग्रेस आई तो मुफ्त राशन सहित सभी योजनाएं बंद हो जाएंगी। नीमच में कहा कि कांग्रेस के पास विजन (दृष्टि) के नाम पर केवल विरोध और विभाजन है। जहां विभाजन होता है, वहां विजन नहीं होता।

आपका हर वोट तीन शक्तियों वाला है
छतरपुर में मोदी ने दोहराया कि यह सब जानते हैं कि मोदी की गारंटी यानी हर गारंटी पूरी होने की गारंटी है। इस बार मध्य प्रदेश का भविष्य मेरी माताएं- बहनें तय करने वाली हैं। आपका हर वोट तीन शक्तियों वाला है। एक वोट मध्य प्रदेश में फिर भाजपा सरकार बनाने जा रहा है। यही वोट दिल्ली में मोदी को मजबूत करेगा। तीसरी शक्ति के रूप में यही भ्रष्टाचारी कांग्रेस को मध्य प्रदेश सरकार से सौ कोस दूर रखेगा।

भाजपा कल जारी कर सकती है अपना घोषणा पत्र
भाजपा कल जारी कर सकती है अपना घोषणा पत्र, रोजगार की गारंटी समेत इन मुद्दे पर होगा फोकस

बेटियों को सशक्त करने की शक्ति दे रही भाजपा
नीमच में पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा बेटियों को सुविधा, सुरक्षा और सशक्तीकरण की शक्ति दे रही है। बेटियों के लिए सेना के दरवाजे खोल दिए हैं। बंदूक की नाल से बने वाद्ययंत्र से भजन प्रस्तुति: प्रधानमंत्री ने शुरू में कहा कि पहले सतना की बेटी ज्योति चौधरी से बंदूक की नाल से बने वाद्ययंत्र के सुर सुनेंगे। युद्ध की मानसिकता वाले मानव समुदाय को इस धरती से बंदूक की नाल से निकला यह सुर सशक्त संदेश है।

Related Articles

Back to top button