आप कार्यकर्ताओं ने राज्यसभा भेजने पर ढोल नगाड़े बजाकर जताई खुशी

संजय सिंह को राज्यसभा भेजने पर आप कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल को धन्यवाद ज्ञापित का कार्यक्रम किया

जौनपुर –
आम आदमी पार्टी जौनपुर के जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह (मुन्ना) के नेतृत्व में सभी आप नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को बधाई दी और सभी को मिठाई खिलाकर मुंह भी मीठा कराया। आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह को दोबारा राज्यसभा में भेजे जाने के बाद उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ता, न केवल उत्साह में डूबे हुए हैं बल्कि हर्ष और उल्लास के साथ अपनी प्रसन्नता जाहिर कर रहे हैं इन दिनों पूरे उत्तर प्रदेश में कमोबेश उत्साह का ही माहौल देखने को मिल रहा है l

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शामिल हुए जिला सचिव शैलेंद्र यादव, यूथ विंग प्रदेश उपाध्यक्ष आशुतोष मौर्या, जिला कोषाध्यक्ष डॉ दिवाकर मौर्य, जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ यादव, जिला महासचिव विनोद प्रजापति, महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष अनीता मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष वंदना मिश्रा, जिला सचिव रंभा सिंह, जिला उपाध्यक्ष साधना त्रिपाठी, जिला सोशल मीडिया प्रभारी दिलीप सिंह, यूथ विंग प्रदेश सचिव बबलू गुप्ता, अशोक बिंद, नीलम यादव, OBC प्रकोष्ठ अध्यक्ष पुष्पा मौर्या, विधि प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अनिल धर, यूथ विंग जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव, दिलीप, धीरज, महेश यादव, जिला उपाध्यक्ष रिजवान अहमद, राम, cyss जिलाध्यक्ष अमित विश्वकर्मा, अनिल यादव, अरविंद यादव, के पी गुप्ता, अमर बहादुर, गोलू, मनीषc प्रजापति, भोला सोनकर, रमेश यादव, सुजीत यादव, प्रमोद सिंह , अरुण भास्कर, श्यामलाल पटेल, चित बहाल यादव, विनोद चौधरी, राजा, ताकि, सूरज कनौजिया, महेंद्र इत्यादि लोग शामिल हुए।

उक्त कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सूर्य नारयण सिंह ने कहा कि प्रदेश प्रभारी संजय सिंह भले ही जेल में हैं लेकिन जेल से उन्होंने जो संदेश दिया हैं कि तानाशाही से, जेल से, मुकदमों से डरना नहीं हैं और आम आदमी की लड़ाई लड़ करके लोगों की आवाज को बुलंद करना हैं यह सभी आप कार्यकर्ताओं के लिए बहुत प्रेरणादायक हैं l आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय संयोजक मा० अरविंद केजरीवाल द्वारा संजय सिंह को दोबारा राज्यसभा भेजे जानें के लिए सभी कार्यकर्ताओं की एक सुर में बहुत बहुत धन्यवाद ज्ञापित किया।

जिला मीडिया प्रभारी अतुल कुमार तिवारी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि आम आदमी पार्टी द्वारा शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के लगभग सभी जिला मुख्यालय के करीब हर प्रमुख चौराहे/ जिला पार्टी कार्यालय में उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ता ढोल नगाड़े बजाकर अपने नेता और दिल्ली के लोकप्रिय मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक श्री अरविंद केजरीवाल को धन्यवाद ज्ञापित किया कि उन्होंने दोबारा से उत्तर प्रदेश प्रभारी श्री संजय सिंह को राज्यसभा भेजने का काम किया है।

Related Articles

Back to top button