गायत्री मंदिर में चल रहे 11 कुंडीय महायज्ञ में सैकड़ों लोगों ने दी आहूतियां

हमीरपुर : मुख्यालय स्थित गायत्री मंदिर में चल रहे 11 कुंडीय राष्ट्र जागरण गायत्री महायज्ञ में शनिवार को वैदिक विधान से संगीतमय देव आवाहन के साथ राष्ट्र निर्माण व पर्यावरण की रक्षा के लिए आहुतियां दी गई। इस मौके पर सैकड़ों लोग शामिल हुए।
शांतिकुंज प्रतिनिधि टोली प्रमुख राजेंद्र द्विवेदी कहा कि मध्य काल में नारियों को यज्ञ से वंचित रखा गया। नारी जागरण को आज की महती आवश्यकता बताते हुए गायत्री महाशक्ति को ब्रह्मांड की मूल शक्ति बताया। गायत्री शक्तिपीठ के प्रांगण में बनाई गई 11 कुंडीय यज्ञशाला में सैकड़ों लोग एक साथ यज्ञ में बैठे और आचार्यों द्वारा उच्चारित वैदिक मंत्रों द्वारा राष्ट्र निर्माण व पर्यावरण के निर्माण के लिए आहुतियां दी गई। इससे पूर्व अभिनंदन बलदेव यादव, भगवती प्रसाद, पुष्पेंद्र कृष्ण, उमेश शुक्ला द्वारा किया गया। महायज्ञ में अग्नि स्थापन के साथ साथ समूची यज्ञशाला हवन की दिव्य सुगंध से ओत प्रोत हो गई। कार्यक्रम में कामिनी निगम, कंचन गुप्ता, भगवती प्रसाद, पुष्पेंद्र गुप्ता, केके द्विवेदी, रामकिशोर गुप्ता, माया सचान, निशी, प्रियंका, रामकुमारी यादव, रमेश प्रजापति मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button