मधुबनी में कपड़ा व्यवसायी के यहां भीषण डकैती

मधुबनी। मधुबनी के भैरबस्थान थाना के काको पंचायत के खैरा गांव में आठ से दस सशस्त्र अपराधियों ने कपड़ा व्यवसायी की दुकान सह घर में 25 लाख की डकैती को अंजाम दिया। घटना गुरुवार रात 12 से एक बजे के बीच की है।

यह घटना खैरा उच्च विद्यालय चौक की है। कपड़ा व्यवसायी बिनोद पंजियार और उनकी पत्नी आशा देवी की डकैतों ने लोहे की रॉड से पिटाई भी की। डकैती में 12 लाख नकद एवम स्वर्णा भूषण है। रात में ही सूचना पर पुलिस पहुंची और अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button