मांगो को पूर्ण किए जाने को लेकर आशा बहुओं की हड़ताल जारी

मांगों को लेकर आशा बहुएं कलम बंद हड़ताल कर रही हैं। पांच दिन इस हड़ताल के बीत चुके हैं। आशा बहुओ की मांग है कि जब तक उनकी मांगे पूरी नही की जाएंगी तब तक वह कलम बंद हड़ताल जारी रखेंगी।

आशाबहू कल्याण समिति उत्तर प्रदेश द्वारा मुख्यमंत्री को भेजे गये नौ सूत्रीय मांगपत्र पर कोई ध्यान न दिए जाने से नाराज आशा बहुओं व संगिनियो ने कलमबंद अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखी है। आपको बता दें की 15 फरवरी को प्रदेश अध्यक्ष सीमा सिंह ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित मांगपत्र भेज कर आशा व आशा संगिनीयो को स्थायी कर्मचारी का दर्जा दिए जाने, टुकड़ों में रुपऐ न देकर निश्चित मानदेय, किड व अन्य सहयोग प्रदान करने सहित मांगपत्र भेजा था। बीते 16 फरवरी को मिशन निदेशक स्वास्थ्य को भी पत्र देकर अनिश्चित हड़ताल की चेतावनी दी थी। मांगे पूर्ण न किए जाने पर आक्रोशित आशा व आशा संगिनियों ने सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मलिहाबाद पर धरना प्रदर्शन कर मंगलवार से कलमबंद अनिश्चित कालीन हड़ताल का ज्ञापन दिया था जिसे चलते पांच दिन गुजर चुके हैं। आशा बहुओं ने बताया की कोविड कार्य में केवल डब्लू एच ओ विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा सम्मान ही मेरे और मेरे बच्चो को काफी नहीं था उनका भविष्य उज्जवल करने के लिए एक अस्थाई निश्चित मानदेय की आवश्यकता है। आशा बहुओं ने बताया की जबतक उनकी मांगे सरकार नही मानेगी तब तक यह हड़ताल जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button