![](https://nishpakshpratidin.com/wp-content/uploads/2023/11/WhatsApp-Image-2023-11-01-at-1.26.02-PM-780x470.jpeg)
पीलीभीत।नगर पालिका परिषद पूरनपुर में जागृत गृहणी तिनिश, भारत विकास परिषद व रोटरी क्लब पूरनपुर ग्रीन द्वारा सामूहिक रूप से पूरनपुर को गौरवान्वित करने वाली बेटी प्रिया मिश्रा पुत्री एड.मनोज मिश्रा व उमा मिश्रा जिसने पिछले कुछ दिन पहले ही पी.सी.एस. (जे.) में सफलता प्राप्त की है, को नगर पालिका कार्यालय सभागार आमंत्रित कर सम्मानित किया। इस अवसर पर ब्रजेश गुप्ता, डॉ दिनेश गुप्ता, निरंकार पाण्डेय,संगीता सिंघल, संजीता सिंह, सपना सिंह, गुंजन सक्सेना,विवेक तिवारी, प्रदीप ठाकुर, बेटी के परिजन व उपरोक्त सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता जन उपस्थित रहे।