गृह मंत्री अमित शाह को शायद इतिहास नहीं मालूम- राहुल गांधी

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने देश के पूर्व पीएम जवाहर लाल नेहरू की तारीफ की। उन्होंने अमित शाह के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि वह इतिहास से अनजान हैं। पंडित नेहरू ने भारत के लिए अपनी पूरी जिंदगी दी है।

इतिहास से अनजान हैं अमित शाह- राहुल गांधी
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, ‘पंडित जवाहर लाल नेहरू ने भारत के लिए अपनी जिंदगी दे दी, सालों जेल में रहें। गृह मंत्री अमित शाह को शायद इतिहास नहीं मालूम। ये बात केवल भ्रमित करने के लिए की गई है। मैं उनसे इतिहास जानने की उम्मीद नहीं कर सकता, उन्हें इसे दोबारा लिखने की आदत है।

जातीय जनगणना पर क्या बोले राहुल गांधी
इसके साथ ही राहुल गांधी ने जातीय जनगणना पर भी बात की। उन्होंने कहा कि मूल मुद्दा जातीय जनगणना, भागीदारी और देश का धन किसके हाथों में जा रहा है, ये है। इस मुद्दे पर वह चर्चा नहीं करना चाहते हैं।

राहुल ने कहा कि वे इससे डरते हैं और दूर भागते हैं। हम इस मुद्दे को आगे लेकर जाएंगे और गरीब लोगों को उनका हक दिलाएंगे।

Related Articles

Back to top button