वृद्धा को टक्कर मारते हुए घर में घुसा ट्रैक्टर, वृद्धा की मौत व देवरानी घायल

हमीरपुर : एक अनियंत्रित ट्रैक्टर घर में घुसने से घर के बाहर बैठी देवरानी व जेठानी गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जिसमें जेठानी की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। वहीं देवरानी का जिला अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। इस घटना से मृतक के परिजन बेहाल हैं।

कस्बा बिवांर निवासी 57 वर्षीय शिवरानी पत्नी रामेश्वर शुक्रवार के देरशाम अपनी 53 वर्षीय देवरानी मंझली पत्नी स्व.श्रीराम के साथ घर के बाहर चबूतरे में बैठी थी। इसी बीच गांव निवासी एक युवक ने ट्रैक्टर स्टार्ट किया और लेकर जाने लगा। तभी ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और ट्रैक्टर उसके घर में जा घुसा। इस दौरान चबूतरे में बैठी शिवरानी व मंझली दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों घायलों को परिजन इलाज के लिए जिला अस्पताल ला रहे थे। जिसमें शिवरानी की रास्ते में मौत हो गई। मृतक शिवरानी के बेटे जयपाल ने बताया कि घायल चाची का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस घटना से मृतक के परिजन बेहाल हैं।

Related Articles

Back to top button