जॉइंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस गूँज संस्था द्वारा मनाया गया होली मिलन समारोह

हाथरस :- जॉइंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस गूँज संस्था द्वारा शहर के अलीगढ़ रोड स्थित एक रेस्टोरेंट पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें संस्था की सभी पदाधिकारी महिलाओं द्वारा होली मिलन समारोह में सबसे पहले भगवान गणेश व लक्ष्मी जी की पूजा अर्चना की। उसके बाद राधा कृष्ण के स्वरूप में कलाकारों ने धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमो की प्रस्तुति दी। व संस्था की सभी पदाधिकारियों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली मिलन समारोह किया।
इस दौरान संस्था की अध्यक्ष दीप्ती वार्ष्णेय ने कहा कि माना जाता है कि होली बुराई पर अच्छाई की जीत है। इस दिन हम विभिन्न रंगों में रंगकर अपनी खुशी मानते हैं, क्योंकि होली का त्यौहार हमें प्यार का पाठ पढाते हुए और एकता और अखंडता का संदेश देता है।इस दौरान महिलाओं ने राधाकृष्ण की झांकियों के साथ नृत्य करते हुए पुष्पवर्षा की और बड़े ही उत्साह के साथ होली मनाई। सभी महिलाओं होली की मस्ती में झूमती नजर ाई। कार्यक्रम में सीमा वार्ष्णेय यूनिट डायरेक्टर ,
गुंजन दीक्षित वाईस प्रेसिडेंट, दीप्ति वार्ष्णेय अध्यक्ष, माधुरी वार्ष्णेय सचिव , ऋतु वार्ष्णेय कोषाध्यक्ष्य, मेघा, कल्पना ,श्वेता, रूबी ,रितु ,सीमा, गुंजन, कुसुम ,गीता, गरिमा ,सौम्या, संगीता ,नम्रता, भावना, प्रिया, भावना, नेहा, रंजना, मंता, माधवी, श्वेता ,रागिनी ,दीप्ति ,डॉली, आदि महिलाएं शामिल रही।

Related Articles

Back to top button