हॉकी खिलाड़ियों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

— यूनिवर्सिटी प्रशासन पर लगाया गंभीर आरोप

— ट्रायल के ​नाम पर किया साजिश का खेल

बलिया। इंटर जोनल प्रतियोगिता में जननायक चंद्रशेखर यूनिवर्सिटी द्वारा टीम न भेजे जाने के कारण हॉकी खिलाड़ियों ने रविवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुहार लगाई। आरोप लगाया कि हॉकी जो कि हमारा राष्ट्रीय खेल है, उसके साथ दोहरी नीति अपनाई जा रही है। पैसा खर्च न करना पड़े, इसलिए यूनिवर्सिटी द्वारा जानबूझ कर हम खिलाड़ियों को इंटर जोनल प्रतियोगिता में नहीं भेजा जा रहा है।
राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी रेयाज अहमद ने बताया कि हॉकी खेल को खत्म करने के लिए यूनिवर्सि​टी प्रशासन आमादा है। बताया कि इंटर जोनल प्रतियोगिता में टीम न भेजे जाने पर हम लोग यूनिवर्सिटी परिसर में आमरण अनशन शुरू किए थे। जिस पर हम लोगों को आश्वासन दिया गया कि ठीक है, टीम भेजी जाएगी। आप लोग पहले ट्रायल दीजिए। लेकिन कल शनिवार को ट्रायल के नाम पर खेल कर दिया गया। कुल 16 खिलाड़ी ट्रायल देने के लिए आए थे। जिसमें से 11 खिलाड़ियों का चयन करना था। लेकिन सिर्फ छह खिलाड़ियों को ही उपयुक्त बताया गया। ऐेसे में 11 टीम जानबूझ कर नहीं बनने दिया गया। आरोप लगाया कि यूनि​वर्सिटी को टीम भेजने के लिए पैसा खर्च करना पड़ता है, लेकिन पैसा खर्च न करना पड़े। इसलिए यूनिवर्सिटी प्रशासन द्वारा इस तरह की साजिश रची गई है। कहा कि देश के राष्ट्रीय खेल को यूनिवर्सिटी प्रशासन खत्म करना चाहता है।

Related Articles

Back to top button