हाई हील्स पहन मुंह के बल गिरीं एक्ट्रेस

नई दिल्ली। एक्ट्रेस खूबसूरत दिखने के लिए अक्सर कई तरीके अपनाती हैं। इन्हीं में से एक होता है हाई हील्स पहनना, लेकिन कभी-कभी उनके लिए ये काफी हद तक परेशानी भी बन जाती है।

ऐसा ही कुछ ‘खतरों के खिलाड़ी’ सीजन 13 में नजर आ चुकी सना मकबूल के साथ हुआ है। सना हाल ही में मुंबई में एक इवेंट का हिस्सा बनीं थी। जहां वह अपनी हाई हील्स के चलते सबके सामने ऊप्स मोमेंट का शिकार हुई। अब सोशल मीडिया पर उनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

हाई हील्स पहन मुंह के बल गिरीं एक्ट्रेस
एक्ट्रेस काफी से पर्दे से दूर है, लेकिन अक्सर मुंबई में किसी न किसी पार्टी और इवेंट में शामिल होती है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। दो दिन पहले सना मकबूल खान एक इवेंट में शामिल हुई थी। इस दौरान उन्होंने डेनिम बॉडीकॉन ड्रेस कैरी की थी। इसकी के साथ ब्लैक हाई पेंसिल हील भी पहनी जो उनके लिए मुसीबत बन गया। एक्ट्रेस पैपराजी के सामने पोज देने आते है कि तभी उनका पैर मुड़ता है और वह मुंह के बल नीचे गिर जाती है।

कुछ लोगों ने एक्ट्रेस को संभाला
एक्ट्रेस जैसे ही गिरती है तभी उन्हें दो-तीन लोग संभालने के लिए आगे आते हैं। एक्ट्रेस लोहों के सहारे से उठी और फिर मुस्कुराते हुए एक बार फिर पैपराजी को पोज देती हैं। इस दौरान जब एक पैपराजी ने चोट लगने की बात पूछी तो एक्ट्रेस ने जवाब में कहा कि उन्हें जोर से चोट लगी है।

इस बीमारी से परेशान रहीं सना
बता दें, सना मकबूल खान ने अपने करियर की शुरुआत साल 2011 में की थी। उन्होंने सबसे पहले मॉडलिंग की और फिर एक्टिंग में कदम रखा। शुरुआत में वह टीवी के कई एड में नजर आईं। इसके बाद वह एमटीवी के रियलिटी शो स्कूटी टीन डीवा से नजर आई। इसके बाद कितनी मोहब्बत है 2, इस प्यार को क्या नाम दूं, अर्जुन, आदत से मजबूर, विष जैसे सीरियल में काम किया।

Related Articles

Back to top button