उत्तर भारत में बढ़ी ठंड, सर्द हवाओं ने गिराया तापमान…

नई दिल्ली। उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड देखने को मिल रहा है। शीतलहर के साथ पारे में भी गिरावट आई है। कोल्ड डे से कई राज्यों में ठंड और बढ़ गई है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। कई राज्यों में तो कोहरा भी मुसीबत बढ़ा सकता है।

दिल्ली में कोल्ड डे बढ़ाएगा मुसीबत
राजधानी दिल्ली में आज गंभीर कोल्ड डे चलते ठंड बढ़ेगी। मौसम विभाग की मानें तो आज और कल कोल्ड डे ही रहने वाला है। वहीं 7 जनवरी को घना कोहरा छाएगा। इसके अगले दिन बारिश की भी संभावना जताई गई है।

यूपी के मौसम का हाल
उत्तर प्रदेश में भी शीतलहर का क्रम जारी है। राज्य के कई इलाकों में आज घना कोहरा छाया रहा। लखनऊ समेत कई शहरों में आज पारा गिरा है और ठंडी हवाएं चल रही है।

खराब मौसम से उड़ाने प्रभावित
खराब मौसम के चलते कई उड़ाने प्रभावित हो रही हैं। इंडिगो के अनुसार, जयपुर, पटना और अमृतसर से उड़ान का संचालन प्रभावित हुआ है।

Related Articles

Back to top button