प्रभु श्री राम लला जी के जन्मोत्सव के पावन पर्व रामनवमी की समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं: निष्पक्ष प्रतिदिन समूह सम्पादक: शरद कुमार सिन्हा

श्री राम चंद्र कृपालु भजमन हरण भव भय दारुणम्। नवकंज लोचन कंज मुखकर, कंज पद कन्जारुणम्।।

यह वर्ष हम सभी प्रभु श्री राम भक्तों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि 500 वर्षों के उपरांत हमारे आराध्य अपने जन्मभूमि अयोध्या धाम में स्थापित हुए हैं। अपने सम्पूर्ण जीवन से न्याय, सत्य, नैतिकता और निष्ठा के अभूतपूर्व प्रतिमान स्थापित कर मानवता का कल्याण करने वाले मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम जी का व्यक्तित्व हम सभी के लिए सदैव अनुकरणीय हैं।

17 अप्रैल को राम नवमी का त्यौहार मनाया जाएगा। अयोध्या में राम जन्मोत्सव की खास तैयारी की गई है। दरअसल, राम मंदिर के निर्माण के बाद यह पहली बार होगा जब राम नवमी का उत्सव मनाया जाएगा। राम नवमी देखने के लिए दूर-दराज से भक्तगण जुट रहे हैं। हर कोई अपने रघुनंदन को उनके जन्मोत्सव पर अपने राज महल में देखने के लिए उत्सुक हैं। ऐसे में राम नवमी के पावन अवसर पर राम लला के लिए खास वस्त्र तैयार किए गए, जिन्हें उनके जन्मोत्सव के मौके पर पहनाया जाएगा।

राम लला के वस्त्र की खासियत
इस बार पूरी दुनिया की नजर अयोध्या के राम मंदिर पर रहेगी। नए राम मंदिर में राम नवमी का पर्व बेहद ही खास तरीके से मनाया जाएगा। कौशल्या नंदन के लिए एक ऐसा वस्त्र बनाया गया है जिसमें राम लला को देखकर हर कोई मोहित हो जाएगा। डिजाइनर मनीष त्रिपाठी ने खासतौर से राम नवमी के लिए प्रभु श्री राम के लिए वस्त्र तैयार किए हैं। राम लला के वस्त्रों में सोने-चांदी के तार से कढ़ाई की गई है। पीतांबर और पिंक कलर के ये वस्त्र खादी सिल्क के बने हैं। भगवान की , धोती, दो पटुका अंग वस्त्र भगवान के दो रुमाल तैयार कराए गए हैं।

आज राम लला का होगा सूर्य तिलक
राम नवमी परभ गवान राम की मूर्ति के मस्तिष्क पर दोपहर 12 बजे सूर्य तिलक होगा। इस समय कई योग का संयोग बन रहा है। कहा जा रहा है कि जिस समय सूर्य तिलक होगा उस समयगजकेसरी, पारिजात, अमला, केदार, काहल, वाशि, सरल, रवियोग और शुभ योग बनेगा।

Related Articles

Back to top button