आगामी 12 जनवरी को स्वस्थ भारत-सशक्त भारत की होगी शुरुवात: नागेंद्र सिंह

  • राष्ट्रव्यापी अभियान के प्रथम चरण में देश के निर्धन, निर्बल वर्ग के बच्चों का कराया जायेगा स्वास्थ्य परीक्षण

निष्पक्ष प्रतिदिन/लखनऊ

हमारा अभियान स्वस्थ भारत-सशक्त भारत इस राष्ट्रव्यापी अभियान के प्रथम चरण में देश के निर्धन, निर्बल वर्ग के बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जा रहा है। सभी बच्चों को हेल्थ कार्ड दिया जाएगा। गम्भीर बीमारी से पीड़ित बच्चे के इलाज में सहयोग किया जाएगा।
स्वस्थ भारत-सशक्त भारत अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष विशाल कुमार सिंह व राष्ट्रीय महामंत्री नागेन्द्र बहादुर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अभियान की विधिवत शुरुआत आगामी 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती से होगी। हमारा अभियान को पूरे देश में खड़ा करने का उपक्रम शुरू हो चुका है। उत्तर प्रदेश सहित दिल्ली, हरियाणा,उत्तराखंड, महाराष्ट्र, गोवा, चंडीगढ़, जम्मू कश्मीर व राजस्थान में बहुत बढ़िया कोर टीम तैयार हो गयी है। साथ ही, अन्य राज्यों में भी राज्य स्तरीय कोर टीम गठित करने का कार्य पूरी शिद्दत से जारी है। हमारा अभियान से जुड़ने वाले प्रत्येक नागरिक का अभिनंदन-वंदन है।उन्होंने यह भी बताया कि हमें देश में हर बच्चे को स्वस्थ रखने का लेना है संकल्प,हर गांव हर गली में होगा हमारा दिव्य प्रकल्प,सब एक के लिए, एक सबके लिए अभियान की शुरुवात की जा रही है।उन्होंने यह भी बताया कि अभियान के पहले चरण में कैंप लगाकर निशशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कराया जायेगा , फिर दूसरे चरण में उनकी बीमारी के अनुसार इलाज कराया जायेगा।

Related Articles

Back to top button