जिस बॉयफ्रेंड की खातिर स्विट्जरलैंड से आई भारत, उसी ने मार डाला

पश्चिमी दिल्ली। स्विट्जरलैंड की महिला नीना बर्जर की चार वर्ष पहले जनकपुरी के आरोपित गुरप्रीत सिंह से मुलाकात होने के बाद वह 11 अक्टूबर को तीसरी बार दिल्ली आई थी। इससे पहले भी वह दो बार दिल्ली आई थी व गुरप्रीत के साथ ही रही थी। यह बात गुरप्रीत सिंह ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, गुरप्रीत ने बताया कि चार वर्ष में वह भी आठ बार उससे मिलने के लिए स्विट्जरलैंड गया था और नीना भी उससे मिलने के लिए दो बार दिल्ली आ चुकी थी। यहां आने के बाद वह नीना को ताजमहल दिखाने आगरा, अमृतसर और गोवा भी लेकर गया था।

जब उसको पता लगा कि नीना किसी दूसरे युवक से भी संपर्क में है तो उसने तीसरी बार इसको दिल्ली बुलाया था।11 अक्टूबर को नीना दिल्ली पहुंची। इसके बाद इसने इसको पहले पश्चिम विहार स्थित होटल में रुकवाया था।इसके बाद उसे टैगोर गार्डन के वूड कैस्टल ग्रैंड होटल में रुकवाया था।

दो दिन वह इसी होटल में रही थी।इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। शव से जब बदबू आने लगी तो शुक्रवार को उसे तिलक नगर के स्कूल की दीवार के पास फेंकर आरोपित गुरप्रीत फरार हो गया था।

पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से कार के नंबर की पहचान कर शुक्रवार रात को आरोपित गुरप्रीत को गिरफ्तार कर लिया था।

चार दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पुलिस कर रही जांच
पुलिस ने गुरप्रीत को शुक्रवार देर रात गिरफ्तार किया था। ऐसे में पुलिस ने शनिवार को उसे कोर्ट में पेश कर उसका चार दिन का रिमांड हासिल किया है।

इस दौरान आरोपित को उन जगह ले जाया गया, जहां पर उसने महिला को रखा था। आरोपित बार-बार बयान बदल रहा है, इस वजह से पुलिस अब उन तथ्यों की पुष्टि कर रही है, जिसका गुरप्रीत ने जिक्र किया है।

Related Articles

Back to top button