तीन से छह आयु वर्ग के बच्चों के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों पर हाट कुक्ड योजना शुरु

बाराबंकी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में आज 03 से 06 आयु के बच्चों हेतु आंगनबाड़ी केन्द्रो पर हाट कुक्ड फूड योजना का शुभारंभ किया गया। इसी क्रम में जनपद बाराबंकी में समस्त बाल विकास परियोजनाओं में जनप्रतिनिधियों द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्रों पर 03 से 06 आयु के बच्चों को गर्म पका पकाया भोजन परोस कर खिलाया गया।

बाल विकास परियोजना बंकी में एमएलसी द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्र सराय अकबराबाद में बच्चों को खाना परोसकर खिलाया गया। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, मुख्य विकास अधिकारी एकता सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने भी केन्द्र सराय अकबराबाद में 03 से 06 वर्ष के बच्चों को गर्म पका पकाया भोजन कराया और बच्चों को पोषण पोटली व उपहार भी प्रदान किया। ज़िलाधिकारी ने यहां पर बच्चों को दिए जाने वाला भोजन की गुणवत्ता परखने के लिए भोजन को स्वयं चख कर देखा तथा बच्चों से भोजन तथा अन्य व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी भी प्राप्त की।

इसी क्रम में जनपद स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के सम्बोधन का लाइव प्रसारण कराया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ एम एल सी अंगद सिंह द्वारा द्वीप प्रज्वलन कर किया गया। आंगनबाड़ी केन्द्रों पर बच्चों को हाट कुक्ड मील योजना के तहत नियमित रूप से एम.डी. एम. मेन्यू के अनुजार गर्म भोजन बच्चों को दिया जायेगा।

हॉट कुक्ड मील योजना के आरम्भ होने से केन्द्र के बच्चों के अभिभावकों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने इस सम्बंध में बताया कि हाट कुक्ड योजना के संचालन से केन्द्र के बच्चों को पौष्टिक आहार प्राप्त होगा, जिससे इस आयु वर्ग के बच्चों में कुपोषण में कमी होगी साथ ही केंद्र पर लाभार्थियों के औसत उपस्थिति में वृद्धि होंगी।

Related Articles

Back to top button