हर-हर महादेव का जयघोष कर किया जलाभिषेक

इस्लामनगर। महाशिवरात्रि पर्व के मौके पर कस्बे व ग्रामीण क्षेत्र के शिव भक्तों ने जलाभिषेक किया।श्रद्धालुओं ने मंदिरों पर अनुष्ठान भी किए। बिसौली रोड स्थित प्राचीन बनखंडी महादेव मंदिर में शिवालय पर स्थित शिव¨लग पर कांवड़ियों व श्रद्धालुओं, ने हरिद्वार, राजघाट, गंगा से गंगाजल लाकर जलाभिषेक किया। हर-हर महादेव के जयघोष के साथ शिवालयों में जलाभिषेक शुरू हो गया। गंगा जल लेकर आए कांवड़ियों के अलावा महिलाओं, पुरुषों और बच्चों की भीड़ रही। श्रद्धा के अनुरूप लोगों ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। कोई घुटनों के बल तो कोई लेटकर शिवालय तक पहुंचा। प्रमुख शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें दिखाई पड़ीं। सुबह से लेकर दोपहर बाद तक मंदिरों का माहौल शिवमय दिखाई पड़ा।
जलाभिषेक के दौरान हर-हर महादेव,बम-बम भोले के उद्घोष से वातावरण शिवमय हो गया। मंदिरों पर जुटी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जहां मंदिर कमेटियों के लोग सक्रिय रहे वहीं जगह-जगह पुलिस भी तैनात रही।
बनखंडी मंदिर समेत कस्बे में पाताली मंदिर, बाजार स्थित सार्वजनिक शिव मंदिर, चन्दौसी रोड सहित कस्बे के सभी मंदिरों के अलावा चंदोई सहित क्षेत्र के गांवों में स्थित मंदिरों में पूजा- अर्चना, जलाभिषेक कर धूमधाम के साथ शिव तेरस पर्व मनाया।

Related Articles

Back to top button