इजरायल में हमास का खूनी खेल, हमास आतंकियों ने महिलाओं के साथ किया दुष्कर्म

आतंकी समूह हमास ने इजरायल पर हमला करने के साथ ही जमकर खूनी खेल खेला। उसने गर्भवती महिलाओं तक को नहीं छोड़ा। कुछ शव ऐसे भी मिले, जो इस तरह से प्रतीत हो रहे थे, जैसे उनके साथ दुष्कर्म किया गया हो।

सहायता कर्मी ने उजागर किया हमास का खूनी खेल
इजरायल में शवों को बरामद करने वाली संस्था जका (Zaka) से जुड़े एक सहायता कर्मी योसी लैंडों (Yossi Landau) ने हमास के खूनी खेल को उजागर किया। लैंडों ने न्यूज एजेंसी एएफपी को बताया कि हमने सेडरोट में एक इजरायली महिला की लाश देखी। उसका पेटा फटा हुआ था। नवजात अभी भी गर्भनाल से जुड़ा हुआ था, लेकिन आतंकियों ने उसे भी नहीं बख्शा और चाकू से वारकर मौत के घाट उतार दिया।

महिलाओं के साथ किया गया दुष्कर्म
योसी लैंडों ने बताया कि हमने कुछ महिलाओं को यह कहते हुए भी देखा कि उनके साथ दुष्कर्म किया गया है। योसी को लाशों को इकट्ठा करते हुए कई दशक बीत गए हैं। उन्होंने एएफपी को बताया कि हमने करीब 20 बच्चों समेत की नागरिकों को देखा , जिनके हाथ गोली मारने और जलाए जाने से पहले पीठ के पीछे बांध दिए गए थे।

हमास ने सात अक्टूबर को इजरायल पर किया हमला
बता दें कि हमास ने सबसे पहले सात अक्टूबर को इजरायल के दक्षिण में गाजा पट्टी की सीमा से लगे शहर सडेरोट और अश्कलोन पर हमला किया था। अब तक वह 1200 लोगों को मौत के घाट उतार चुका है।

Related Articles

Back to top button