सामुहिक विवाह प्रकरण…

अभियुक्तों को लगा झटका, कोर्ट ने जमानत याचिका की खारिज

कूटरचित दस्तावेज पेश कर अपात्रों को बनाया गया था पात्र

एडीओ समाज कल्याण विभाग की पहले ही जमानत याचिका हो चुकी है खारिज

अब तक 16 अभियुक्त हो चुके गिरफ्तार

बलिया। मनियर इंटर कॉलेज में 25 जनवरी को आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में हुए फर्जीवाड़े मामले में गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा दाखिल जमानत याचिका को कोर्ट ने शनिवार को खारिज कर दिया गया। जिसके कारण अभियुक्तों को बड़ा झटका लगा है। कारण की उन्हें उम्मीद थी कि शायद जमानत मिल जाय।

बताते चले कि मनियर इण्टर कालेज में 25 मई 2024 को 537 जोड़ों का सामूहिक विवाह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ था, किन्तु समाचार पत्रों व सोशल मीडिया के माध्यम से यह ज्ञात हुआ कि कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से सामूहिक विवाह में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा हुआ है। जिसे जिलाधिकारी ने गम्भीरता से लेते हुए मुख्य विकास अधिकारी बलिया की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जाँच समिति का गठन कर रिपोर्ट सौंपने को निर्देशित किया गया था। जाँच समिति द्वारा 537 जोड़ों में 245 जोड़े फर्जी पाए गए थे। इस मामले पुलिस ने 16 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। अभियुक्तों द्वारा जिला जज की अदालत में जमानत के लिए याचिका का दाखिल किया था। जिसकी सुनवाई करते हुए अदालत ने शनिवार को सभी अभियुक्तों की जमानत याचिका खारिज कर दिया।

इनकी हुई जमानत याचिका खारिज….

  1. सहायक विकास अधिकारी विकास खण्ड बांसडीह भानु प्रताप पुत्र स्व विक्रमाराम निवासी उससा पकड़ी बलिया।
  2. विश्वजीत शुक्ला पुत्र सत्यदेव शुक्ला निवासी देवरार थाना मनियर बलिया।
  3. आलोक श्रीवास्तव पुत्र योगेन्द्र नाथ श्रीवास्तव निवासी शिवराम पट्टी थाना बासडीह बलिया।
  4. सर्वजीत सिंह पुत्र दीनानाथ सिंह निवासी बिनहा थाना सहतवार बलिया।
  5. मुकेश कुमार गुप्ता पुत्र मदन लाल गुप्ता निवासी गायघाट थाना रेवती बलिया।
  6. सहायक विकास अधिकारी( समाज कल्याण) विकास खण्ड मनियर सुनील कुमार यादव पुत्र लाल बिहार यादव निवासी हल्दी रामपुर थाना उभांव बलिया।
  7. संतोष कुमार यादव पुत्र हीरालाल यादव निवासी डुमरिया थाना सहतवार बलिया।
  8. धर्मेन्द्र यादव पुत्र गौरीशंकर यादव निवासी घाटमपुर थाना मनियर बलिया।
  9. रामजी चौहान पुत्र सुरेन्द्र चौहान निवासी पकहा थाना सहतवार बलिया।
  10. अर्जुन वर्मा पुत्र शम्भुनाथ निवासी उदहा थाना सहतवार बलिया।
  11. अच्छेलाल वर्मा पुत्र रामइकबाल निवासी गौरीशाह थाना मनियर बलिया।
  12. गुलाब यादव पुत्र स्व0 फौजदार निवासी मानिक पुर थाना मनियर बलिया।
  13. उपेन्द्र यादव पुत्र रामायण यादव निवासी मानिकपुर थाना मनियर बलिया।
  14. वरिष्ठ सहायक पिछड़ा वर्ग समाज कल्याण अधिकारी विरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव पुत्र हेमचन्द्र श्रीवास्तव निवासी तुलसी सागर कालोनी थाना कोतवाली गाजीपुर ।
  15. मिथुन चौहान पुत्र श्यामबहादुर चौहान निवासी गायघाट थाना रेवती बलिया।
  16. दीपक चौहान पुत्र मोती लाल चौहान निवासी घघरौली थाना रेवती बलिया।

Related Articles

Back to top button