बेहोशी में महिला के साथ हुआ सामूहिक दुष्कर्म

बेंगलुरु। शुक्रवार को बेंगलुरु से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, यहां एक महिला सॉफ्टवेयर इंजिनियर एक पब में पार्टी करने गई थी, लेकिन जब सुबह उनकी नींद खुली, तो उन्होंने खुद को एक अजनबी के घर पर पाया। इसके बाद उस महिला ने पुलिस में सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई।

अजनबी के घर में खुली नींद
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह घटना मंगलवार को हुई, जब पीड़िता शहर के कोरमंगला इलाके में पब में गई थी। सूत्रों ने बताया कि उसे बस इतना याद है कि वह बेहोश हो गई थी और अगली सुबह उसकी नींद एक अजनबी के घर पर खुली थी।

पड़ोसियों ने की महिला की मदद
महिला का दावा है कि उसे अदुगोडी के पास देवगोड़ा लेआउट में ले जाया गया। पुलिस ने कहा कि जब महिला की नींद खुली तो उसने आसपास के घरों का दरवाजा खटखटा कर मदद मांगी। इसके बाद उन्हीं में से एक पड़ोसी ने पुलिस हेल्पलाइन पर फोन करके पूरी घटना बताई।

मामले की जांच में जुटी पुलिस
इसके बाद औडुगोडी पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित को बचाया। बाद में, उसे कोरमंगला पुलिस स्टेशन ले जाया गया, जहां उसने अपनी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, इस घटना में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Related Articles

Back to top button