मोदी सरकार में हुआ भारत का चहुमुखी विकास- बाजपेई

सूरतगंज बाराबंकी। मंगलवार को ब्लॉक सूरतगंज क्षेत्र के मोहम्मदपुर खाला गांव में विकसित भारत संकल्प यात्रा का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के बाराबंकी जिला मीडिया प्रभारी विजय आनंद बाजपेई का ग्राम प्रधान रजनी सिंह ने पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया। प्रधान प्रतिनिधि मुकुंद सिंह ने लोकसभा विस्तारक यश मिश्रा,भाकपा मंडल अध्यक्ष रंगनाथ त्रिपाठी,वरिष्ठ भाजपा नेता सरोज वर्मा का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम में बोलते हुए जिला मीडिया प्रभारी विजय आनंद बाजपेई ने कहा मोदी और योगी सरकार में हुआ है देश का चहुमुखी विकास एक – एक गांव को सड़कों से जोड़ा गया है। झुग्गी झोपड़ी में रहने वालों को मुफ्त मिला आवास हर गरीब को मिला सौंचालय गरीब महिलाओं को उज्ज्वला योजना के तहत निशुल्क सिलेंडर तो किसानों को निर्बाध रूप से प्रति वर्ष मिल रहा 6 हजार रुपए और हर महीने निःशुल्क राशन गरीब महिलाओं को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा प्रशिक्षित कर दिया जा रहा रोजगार। कार्यक्रम में बोलते हुए ग्राम प्रधान रजनी सिंह ने कहा योगी सरकार में महिलाएं अपने पैरों पर खड़ी हैं और निडर होकर जी रही हैं वर्ना महिलाएं विपक्ष की पिछली सरकारों में डर-डर कर जीती थीं। भाजपा नेता सरोज वर्मा, मंडल अध्यक्ष रंगनाथ त्रिपाठी आदि लोगों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि पा रहे किसानों, आयुष्मान योजना के लाभार्थियों और प्रधानमंत्री योजना के लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र के साथ चाबियां वितरित की गई गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और नोनीहालों का अन्नप्राशन किया गया। मुख्य अतिथि ने मौजूद लोगों को पंच प्रण की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के शुभारंभ से पूर्व मां सरस्वती के चित्र के समक्ष मुख्य और विशिष्ट अतिथियों सहित ग्राम प्रधान ने दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान गांव के सैकड़ो बच्चे महिलाएं और पुरुष मौजूद रहे। प्रधान प्रतिनिधि मुकुंद सिंह ने कार्यक्रम में शामिल हुए ग्रामीणों सहित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया|

Related Articles

Back to top button