दबंगों के चंगुल में सरकारी जमीन, एसडीएम ने दिए जमीन खाली कराने के सख्त निर्देश।

तिलोई, अमेठी। तहसील तिलोई क्षेत्र के अंतर्गत कोतवाली थाना इन्हौना के शेखनगांव में दबंग भूमाफिया शमीम उर्फ सम्मू व नसीम पुत्रगण एहसानुलहक द्वारा रकबा से अधिक भूमि पर अवैध रूप से कब्जा जमाए हुए हैं। जिसकी शिकायत बिगत वर्षों में जमाल पुत्र मुमताज द्वारा उप जिला अधिकारी तिलोई फाल्गुनी सिंह से किया था। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए राजस्व व पुलिस टीम को पैमाइश के लिए लिखित आदेश जारी किया। पैमाइश के लिए पहुंची राजस्व विभाग ने पुलिस टीम की उपस्थिति में पैमाइश की जिसमे 549,550,551,552,553 से पांचो गाटा संख्याओ का रकबा 10 बिस्वा है। जब कि नक्शा बड़ा होने के वजह से 14 बिस्वा का बना है। और दबंग भूमाफिया शमीम उर्फ सम्मू व नसीम द्वारा 18 बिस्वा का कब्जा किये हुए हैं।वही रात के अंधेरे में पक्की दिवाले दबंगो द्वारा बना ली जाती है।

अगर पीड़ित द्वारा अवैध निर्माण का विरोध किया जाता है तो दबंगो द्वारा महिलाओं को आगे कर ईंट पत्थर चलवा दिया जाता है। इतना ही नहीं पीड़ित को झूठे मुकदमे में फसाने की धमकी भी दी जाती है। पैमाइश के बाद भी अधिक कब्जा किये है। तहसील प्रशासन द्वारा कोई उचित कार्यवाही न किये जाने से दबंग भूमाफिया शमीम उर्फ सम्मू व नसीम के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। झूठी बीमारी का बहाना बनाकर प्रशासन की आंखों में धूल झौक रहे हैं।उसके उपरान्त एसडीएम न्यायालय में मुकदमा चला जिसमे उपजिलाधिकारी तिलोई ने 15 दिन के भीतर अवैध कब्जा खाली किये जाने का आदेश जारी किया।लेकिन अभी तक दबंगो ने एसडीएम न्यायालय के आदेश को दरकिनार करते हुए कब्जा बरकरार किये हुए हैं।वही इनकी दो बहनें खलिकुन पत्नी कय्यूम व हमीदुल पत्नी मकसूद द्वारा भूमि गाटा संख्या 467 जो सरकारी अभिलेखों में भीटा दर्ज है। जिस पर सुनार, तेली, यादव, बहेलिया का कब्रस्तान भी है। उस पर भी अवैध रूप से निर्माण कर कब्जा कर लिया है। जिसकी शिकायत तहसील प्रशासन से लेकर मण्डलायुक्त तथा उत्तर प्रदेश के निजाम योगी आदित्यनाथ से की गई है और बेदखली का आदेश भी तहसीलदार न्यायालय के द्वारा दिया लेकिन अभी तक सरकारी जमीन से दबंगों के चंगुल से खाली नही हो सकी है।

Related Articles

Back to top button