गूगल ने डूडल के साथ भारत के 75वें गणतंत्र दिवस का मनाया जश्न

दिल्ली। भारत आज 75वां गणतंत्र दिवस खूब धूमधाम से मना रहा है। वहीं गूगल ने भी गणतंत्र दिवस के मौके पर खुशी मनाते हुए डूडल बनाया है। जिसमें उसने कई स्क्रीन दिखाई हैं जिसमें एक कलर और एक ब्लैक एंड व्हाइट में परेड दिखाई है। गूगल ने पहले दो टीवी दिखाई हैं इसके बाद एक मोबाइल फोन दिखाया है। इस डूडल को वृंदा जावेरी ने बनाया है।

पिछले साल इन्होंने बनाया था डूडल

पिछले साल, गुजरात के कलाकार पार्थ कोठेकर ने भारत के 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर गूगल के डूडल को बनाया था,जिसमें उन्होंने एक जटिल हाथ से काटी गई कागज की कलाकृति तैयार की थी। कलाकृति में गणतंत्र दिवस परेड के कई चीजों को जोड़ा गया था, जिनमें राष्ट्रपति भवन, इंडिया गेट, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की मार्चिंग टुकड़ी और मोटरसाइकिल सवार शामिल थे।

1950 में इसी दिन, भारत ने संविधान को अपनाया था

बता दें कि 1950 में इसी दिन, भारत ने संविधान को अपनाया था और साथ ही खुद को एक संप्रभु, लोकतांत्रिक और गणतंत्र राज्य घोषित किया था। भारत ने 1947 में ब्रिटिश साम्राज्य से अपनी स्वतंत्रता प्राप्त की थी और इसके तुरंत बाद अपने संविधान का मसौदा तैयार करना शुरू कर दिया। भारत की संविधान सभा को शासकीय दस्तावेज पर चर्चा करने, संशोधित करने और अनुमोदन करने में दो साल लग गए और जब इसे अपनाया गया, तो भारत सबसे लंबे संविधान वाला देश बन गया।

संविधान से ही लोकतंत्र का मार्ग प्रशस्त हुआ

इस दस्तावेज (संविधान) को अपनाने से लोकतंत्र का मार्ग प्रशस्त हुआ और भारतीय नागरिकों को अपने स्वयं के प्रतिनिधियों का चुनाव करने का अधिकार मिला। 26 जनवरी को राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया गया है और देश भर में इस दिन दिल्ली समेत अन्य जगहों पर परेड होती हैं, जिनमें से सबसे बड़ी परेड नई दिल्ली के एक औपचारिक मार्ग, कर्तव्य पथ पर होती है।

Related Articles

Back to top button