7000 दीपक से जगमग हो उठा गोकुल बाबा मंदिर

सहजनी मे शरद सेनेटरी एवं संतोष स्वीट द्वारा हुआ रामोत्सव का भव्य आयोजन

शुक्लागंज उन्नाव । उन्नाव जिले का प्रसिद्ध गोकुल बाबा मंदिर भी अयोध्या राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर फूलों व दीपों से सजाया गया।
मंदिर समिति के संरक्षक धीरज सिंह ने बताया कि मंदिर में 7000 दीप जलाए गए। इस दौरान 80 लीटर तेल से दीपक जले। पूरे मंदिर को फूलों की रंगोली व झालरों से सजाया गया है। देर शाम आतिशबाजी से पूरा क्षेत्र जगमगा उठा। मंदिर का मार्ग श्री राम के झंडे से पट गया। मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया। मंदिर प्रांगण में भजन कीर्तन का सुबह सुबह से आयोजन हुआ। दोपहर में श्री राम दरबार में आरती की गई जिसमें सैकड़ों भक्त लोग मौजूद रहे। सवा कुंतल बूंदी का प्रसाद बटा। मंदिर की साज सजावट देख सभी ने प्रशंसा की। वहीँ सहजनी स्थित शरद सेनेटरी एवं संतोष स्वीट द्वारा हुआ रामोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान शोभा यात्रा के साथ भंडारे की व्यवस्था की गई। संचालक अंकित गुप्ता ने बताया की कार्यक्रम के बाद देर शाम को जमकर आतिशबाजी के साथ घर घर दीप जलाकर दीपावली मनाई गई एवं जय श्रीराम के जायघोष के साथ रामोत्सव का पर्व मनाया।

भक्तिभाव से हुआ राम आगमन, नगर में हर तरफ भक्तिभाव का महौल
अयोध्या में प्रभु श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के भव्य आयोजन पर नगर के कई क्षेत्रों व मंदिरों में साज-सज्जा और भक्तिभाव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें शुक्लागंज, चंपापुरवा के मनसुख खेड़ा स्थित गणेश वाटिका के सोमेश्वर नाथ महादेव मंदिर में सुंदरकांड पाठ के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रभु श्रीराम की उपासन पूजा अर्चना कर, सुंदरकांड पाठ का आरंभ हुआ। कार्यक्रम का आयोजन गणेश वाटिका सेवा समिति के सभी सदस्यों ने मिल कर किया। समिति के अध्यक्ष शम्भू शरण चौधरी जी ने बताया कि पांच सौ वर्षों के बाद आज प्रभु श्रीराम के आयोध्या आगमन और उनके प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष में समिति ने सुंदरकांड पाठ के कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रभु श्रीराम की पूजा अर्चना , रामभजन व श्रीराम के गीतों से हुई। जिसके बाद सुंदरकांड का पाठ हुआ। सभी भक्तों में प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में गोविंद गुप्ता, राघव राम मौर्या, गौरव शुक्ला, बल्लू अवस्थी, राज बहादुर, हर्षित गुप्ता, रजत मौर्या, अनिकेत मौर्या, प्रलभ चौधरी आदि लोगो ने अपनी सहभागिता दी।

Related Articles

Back to top button