नोएडा के अस्पताल में गिरी लिफ्ट, कई लोगों हुए घायल…

उत्तर प्रदेश के नोएडा और ग्रेटर नोएडा में लिफ्ट गिरने और खरान होने की खबर आम हो गई है। अब नोएडा सेक्टर-110 यथार्थ अस्पताल में लिफ्ट गिरने की सूचना मिल रही है। बताया जा रहा है कि गुरुवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे के आसपास यथार्थ अस्पताल में लिफ्ट गिर गई। लिफ्ट गिरते ही अफरा-तफरी मच गई। घायल लोगों को कंधे पर उठाकर इमरजेंसी की तरफ वहां मौजूद लोग भागे। इमरजेंसी के बाहर एवं भीतर भीड़ ही भीड़ जुट गई है। लिफ्ट को देखने के लिए जुटी भीड़ को बांसरों द्वारा दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि यथार्थ हॉस्पिटल में सर्विस लिफ्ट लगभग 8 फीट की ऊंचाई से गिरी हैं, जिसमें चार लोगों के मामूली चोट लगना बताया गया है।

नोएडा के थाना फेस-2 क्षेत्र के सेक्टर-110 स्थित यथार्थ अस्पताल में गुरुवार दोपहर करीब सवा तीन बजे अस्पताल की सर्विस लिफ्ट अचानक से टूटकर नीचे जा गिरी। सर्विस लिफ्ट लगभग 8 फीट की ऊंचाई से गिरी है। बताया जा रहा है लिफ्ट में उस समय मौजूद चार लोग इस हादसे के शिकार हो गए हैं। उन्हें चोटें आई हैं। घटना के वक्त मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। घटना में घायलों को लोग कंधे पर उठाकर इमरजेंसी की तरफ भागते हुए देखा गया है। इस दौरान इमरजेंसी के बाहर एवं भीतर भीड़ जमा हो गई।

वहीं, एडीसीपी सेंट्रल नोएडा हृदेश कठेरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि यथार्थ हॉस्पिटल में सर्विस लिफ्ट लगभग 8 फीट की ऊंचाई से गिरी है। जिसमें चार लोगों के मामूली चोट लगना बताया गया है। सिद्धनाथ (23) निवासी बरौला, सृष्टि श्रीवास्तव (20) निवासी भंगेल, अर्जुन (22) निवासी सलारपुर और सुखदेव (28) निवासी सुल्तानपुर सेक्टर-128 को मामूली चोटें आई हैं। जिनका उपचार चल रहा है। मौके पर स्थिति सामान्य है।

Related Articles

Back to top button