गाजियाबाद: पानी पीते हुए कैदी हुआ बेहोश….

नई दिल्ली:- गाजियाबाद में डसना स्थित जिला कारागार में रविवार सुबह पानी पीते हुए बंदी राजेश (33) बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

जेल वार्डर कल्याण सिंह और साहब सिंह ने राजेश को संजयनगर स्थित संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जेल अधीक्षक आलोक सिंह ने बताया कि लोनी के प्रेमनगर का रहने वाला राजेश दुष्कर्म के आरोप में 28 जून 2022 से जेल में बंद है। बंदी को पहले से कोई बीमारी नहीं थी।

Related Articles

Back to top button