जीरे की चाय पीने के हैं ढेरों फायदे

मसालों में जीरा हर किचन में आपको बहुत ही आसानी से मिल जाएगा। इसका इस्तेमाल खाने को स्वादिष्ट और सुगंधित बनाने के लिए किया जाता है। सेहत के लिए जीरा काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए भी जीरा काफी गुणकारी माना जाता है। इसमें फाइबर, आयरन, पोटैशियम, कैल्शियम जैसे तमाम पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए जरूरी हैं।

आप अपनी डाइट में जीरे को कई तरह से शामिल कर सकते हैं। जैसे- छाछ, लस्सी, चाय आदि। ऐसे में आज हम आपको जीरे की चाय के फायदों के बारे में बताएंगे।

मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है
जीरे की चाय पीने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है। जिससे वजन कम होने में मदद मिलती है। अगर आप वजन कम करने के लिए जीरा की चाय पीते हैं, तो इसमें एक चम्मच शहद भी मिला सकते हैं।

पाचन में सुधार करता है
पाचन को ठीक करने के लिए जीरा को प्रभावी उपचार माना जाता है। पाचन को स्वस्थ रखने के लिए आप जीरे की चाय पी सकते हैं।

डायबिटीज के मरीजों के लिए गुणकारी
जीरे की चाय रक्त शर्करा के स्तर को भी सामान्य करने में मदद करता है। अगर आप शुगर की समस्या से परेशान हैं, तो अपनी डाइट में जीरा की चाय जरूर शामिल करें। इसके अलावा यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी कम करने में मदद करता है।

सूजन को कम करने में मददगार
पोषक तत्वों से भरपूर जीरा सेहत संबंधी कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। जीरा में विटामिन-ए, विटामिन-सी, कॉपर और मैंगनीज और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं । जीरे की चाय शरीर को डिटॉक्सिफाई करने में भी मदद करता है।

इम्यून सिस्टम होता है मजबूत
जीरा में कई तरह के विटामिन और और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो इम्युनिटी को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। मजबूत इम्युनिटी शरीर को कई तरह के बीमारी और संक्रमण से बचाने में मदद करते हैं।

याददाश्त बढ़ाता है
जीरे की चाय मेमोरी बूस्टर के रूप में भी जाना जाता है। इसमें मौजूद विटामिन बी 6 याददाश्त बढ़ाने में मदद करता है। अगर आप नियमित रूप से इस चाय को पीते हैं, तो मेमोरी पावर तेज होने में मदद मिलती है।

Related Articles

Back to top button