गौशाला की गायों को पालेंगे गौ सेवक ,24 गायों का निशुल्क वितरण होने से पशुपालकों को मिला गौ सेवा का अवसर

पीलीभीतl जनपद की तहसील बीसलपुर तहसील क्षेत्र के गांव कासिमपुर मार्ग स्थित गौशाला में गौ वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें किसानों को 24 गाय वितरित की गयीं। गाय मिलते ही किसानों के चेहरे खिल उठे।
बीसलपुर क्षेत्र के गांव कासिमपुर कश्मीर के समीप गौशाला संचालित है। गो रक्षा राष्ट्रीय सचिव एस के पांडे की मौजूदगी में बुधवार को गौ वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि युवा विकास संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन पाठक ने कहा कि गो हमारी पूज्नीय है। गोमाता को मां का दर्जा दिया गया है। आज के समय में लोग गोमाता का दूध पीने के बाद छोड़ देते हैं। हमें हमेशा याद रखना चाहिए कि हिन्दू समाज में हर घर में एक गाय पालनी चाहिए। गो का दूध अमृत माना गया है। कथा व हवन के समय गो के दूध का चन्नामृत बनाया जाता है और प्रसाद के रुप में हम सभी उसे ग्रहण करते हैं। गो की हमेशा हम लोगों को पूजा करनी चाहिए। जो लोग गो को पालने के लिए ले जा रहे हैं वह काफी प्रसंशा के पात्र हैं। हर व्यक्ति को अपने घर में गो को रखना चाहिए। तभी पूरी तरह से हम गो माता की रक्षा कर पायेंगे। इस मौके पर गोरक्षा राष्ट्रीय सचिव एसके पाण्डेय, जिलाध्यक्ष ठाकुर सत्यभान सिंह भदौरिया, सीबीओ डा० अरबिन्द कुमार, डिप्टी सीबीओ डा० योगेन्द्र, डा० जगदेव सिंह, गौशाला प्रभारी जकील अहमद, डा0 दिनेश सहित कई लोग मौजूद रहे l

Related Articles

Back to top button