गैंगस्टर एक्ट में वांछित 10 हजार के इनामी अंतर्जनपदीय चोर गिरफ्तार

बाराबंकी। थाना सतरिख पुलिस ने मंगलवार को गैंगस्टर एक्ट में वांछित 10 हजार के दो इनामी अंतर्जनपदीय चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन दोनों इनामी आरोपी महेंद्र प्रताप सिंह पूर्व महेंद्र सिंह पुत्र उमानाथ सिंह निवासी उस्कामऊ थाना हलियापुर जनपद सुलतानपुर व कुलदीप सिंह पुत्र श्रवण कुमार सिंह निवासी अमावा छीटंन थाना कुमारगंज जनपद अयोध्या को अपने थाना क्षेत्र के दुल्हीपुर के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी गैंगस्टर एक्ट सहित अन्य मुकदमों में वंछित थे। जिसके लिए पुलिस अधीक्षक ने इन पर 10हजार का पुरस्कार घोषित किया था। बता दें कि दोनों गिरफ्तार अभियुक्त विगत कई वर्षों से आर्थिक व भौतिक लाभ के लिए चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया करते थे। आरोपियों की गिरफ्तारी में प्रभारी उप निरीक्षक सतरिख अमर कुमार चौरसिया, उप निरीक्षक उपेंद्र कुमार यादव सहित मुख्य आरक्षी धर्मेंद्र कुमार व आरक्षी अजीत सिंह, यादवेंद्र छौकर व सूरज जायसवाल शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button