गंगाघाट पहुँचे कांग्रेसियों ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के रूट का लिया जायजा

शुक्लागंज उन्नाव। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 21 फरवरी को उन्नाव के गंगाघाट होते हुए कानपुर पहुंचेगी। सुबह 8:00 बजे उन्नाव से यात्रा शुरू होगी और जिले मे करीब 20 से 21 जगह रुकते हुए गंगाघाट होते हुए कानपुर जाएगी। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर उन्नाव से लेकर जिले कानपुर तक हलचल है। सोमवार को दोपहर कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अंशुल तिवारी व कानपुर नगर अध्यक्ष नौशाद आलम ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के रूट का जायजा लिया।
सोमवार को गंगाघाट दोपहर पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अंशुल तिवारी व नगर अध्यक्ष कानपुर नौशाद आलम अपनी पूरी टीम के साथ गंगाघाट पहुंचे जहां पर उन्होंने राजधानी मार्ग गंगा घाट से लेकर नवीन गंगा पुल तक पैदल चलते हुए यात्रा के रूट का जायजा लिया।
प्रदेश महासचिव अंशुल तिवारी ने बताया की यात्रा लगातार मणिपुर से चलते हुए आ रही है। 21 फरवरी को राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा बंथर से उन्नाव के रास्ते होते हुए शुक्लागंज से कानपुर घंटाघर आएगी। जिसको लेकर कानपुर नगर में तैयारियां जोरों पर है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के रोड का जायजा लेने आज अपने साथियों के साथ गंगाघाट पहुंचे थे। बताया कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का कानपुर में जोरदार स्वागत होगा। स्वागत की तैयारियां जोरों पर चल रही है। पूरे कानपुर नगर के कांग्रेसी राहुल गांधी की भारत जोड़ो नया यात्रा का स्वागत करने के लिए उत्सुक है। कानपुर छोर पर राहुल गांधी का जोरदार स्वागत किया जाएगा जिसको लेकर जनता और कांग्रेसियों में उत्साह देखने को मिल रहा है। लोग राहुल गांधी की झलक देखने को भी इच्छुक है हालांकि यात्रा 21 फरवरी को उन्नाव के रास्ते कानपुर पहुंचेगी जिसको लेकर कांग्रेसियों की तैयारी जोरों पर है।

Related Articles

Back to top button