धूमधाम से सम्पन्न हुआ गणेश विसर्जन: भारी संख्या में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

फतेहपुर-बाराबंकी। नगर में नौ दिनों से चल रहे गणेश महोत्सव कार्यक्रम के अन्तिम दिन तेज धूप के बीच गणेश विसर्जन बडे ही धूमधाम से मनाया गया। शोभायात्रा के दौरान चहुंओर गजानन के जयकारें भक्तो का उत्साह देखते ही बन रहा था। डीजे की धुन पर बज रहे धार्मिक गीतों से पूरे नगर का वातावरण भक्तिमय हो गया।शोभायात्रा के दौरान रथो पर सुशोभित भगवान गणपति की सुन्दर प्रतिमाएं लोगो के आकर्षण का केन्द्र रही। पूजा अर्चना के साथ सभी प्रतिमाओं का विसर्जन श्री शक्तिधाम महादेव तालाब में लिया गया। वहीं इस दौरान किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिये पुलिस प्रशासन भी काफी मुस्तैद रहा।
नगर में करीब नौ दिनों से चल रहे गणेश महोत्सव कार्यक्रम में कस्बे के सात स्थानो पर भगवान गजानन की प्रतिमाएं रखकर उनकी विधिवत पूजा-अर्चना की जा रही थी। बुधवार को इन प्रतिमाओं की गाजे-बाजे के साथ विसर्जन शोभा यात्रा निकाली गयी, दो-दो घोडे वाले रथ में विराजमान भगवान गणेश की प्रतिमाएं बरबस लोगो का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रही थी।

इन प्रतिमाओं का जगह जगह भव्य स्वागत हुआ, और तहसील चौराहा पर बार संघ अध्यक्ष हरनाम सिंह वर्मा एडवोकेट, राजीव नयन तिवारी, ओमप्रकाष के नेतृत्व में फूलो की बौछार की गयी। इसी के साथ गुलाल की बरसात से पूरे नगर में होली जैसा माहौल बन गया। भगवान गणपति के देवा हो देवा गणपति देवा तुमसे बढकर कौन आदि भजनो की धुन पर मस्ती करती युवाओ की टोली हर किसी को अपनी ओर आकर्षित कर रही थी। वहीं महिलाओ ने भी गुलाल व फूलो की बौछार करते हुए इस उत्सव का आनन्द लेने में कोई कोरी कसर नही छोडी। शोभायात्रा के मुंशीगंज चौराहे पर पहुंचने पर सैकडो श्रद्धालुओ के साथ सारी प्रतिमाओ को एकत्र कर यह शोभायात्रा पटेल चौराहे पहुंची जहां से पटेल चौराहे की मूर्ति को साथ लेकर वापस बेलहरा चौराहे होते हुए जोशी टोला ब्लाक तिराहे। इसके बाद यह शोभायात्रा तहसील चौराहा होते हुए सीधे विसर्जन स्थल श्री शक्तिधाम महादेव तालाब पहुंची जहां पर भगवान गणपति के जयघोष के बीच विसर्जन इस मौके पर किया गया। विसर्जन स्थल पर हजारो श्रद्धालुओ की भीड को नियंत्रित करने के लिये पुलिस को भी खासी मशक्कत करनी पडी। वहीं विधायक साकेन्द्र वर्मा ने भी शोभायात्रा में भी शामिल हुए। इस शोभायात्रा में कोतवाली डी के सिंह व अन्य पुलिसकर्मी निरन्तर निगरानी करते नजर आये। इस दौरान शील रत्न मिहिर, इच्छुवाक मौर्या, हंसराज वर्मा, बाबा हेमंत दास, महेश मिश्रा, करुणा शंकर शुक्ला, अंशुमान मिश्र सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button