बारिश के बाद एक्सप्रेस-वे से लेकर दिल्ली-जयपुर हाईवे तक लगा जाम

गुरुग्राम। गुरुग्राम में बारिश के बाद से द्वारका एक्सप्रेस-वे से लेकर दिल्ली-जयपुर हाईवे तक जाम लगा हुआ है। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर भी लगभग आठ किलोमीटर लंबे जाम में वाहन फंसे हैं।

जिले में जमकर बरसे मेघा
रेवाड़ी जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान जमकर वर्षा हुई है। कभी तेज तो कभी हल्की वर्षा होने से एक ओर जहां उमस भरी गर्मी से राहत मिली तो वहीं जगह-जगह जलभराव की स्थिति बनी हुई है। सुबह से ही पूरे जिले में अच्छी वर्षा हो रही है। गुरुवार को सुबह से ही बारिश हो रही है।

वहीं, आसमान में काले बादल छाने के साथ बारिश लगातार हो रही है। कभी छिटपुट तो कभी हल्की वर्षा हो रही है। बुधवार को भी दोपहर बाद तीन बजे से मौसम का मिजाज बदल गया था। 24 घंटे के दौरान जिले में औसत 15 मिलीमीटर से अधिक वर्षा हो चुकी है।

किसानों को हुआ फायदा
बता दें कि वर्षा होने के बाद किसानों को बाजरा बिजाई के लिए पर्याप्त पानी मिला है। उन किसानों के लिए परेशानी है, जिन्होंने एक दो दिन में बिजाई की थी और खेतों में पानी भरा हुआ है। जिले में करीब 70 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में बाजरा की बिजाई होती है। शहर में जलभराव से लोग फिर परेशान हुए हैं।

गुरुग्राम में तेज बारिश ने दिलाई उमस से राहत
दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया है। बुधवार की देर रात बारिश ने दिल्ली के कई इलाकों को खूब भिगोया। रात से शुरू हुआ बारिश का दौर गुरुवार सुबह भी रुक-रुककर जारी है। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बारिश से मौसम सुहावना होने के साथ लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है।

गुरुग्राम में हुई अच्छी बारिश
दिल्ली से सटे गुरुग्राम में गुरुवार सुबह से तेज बारिश हो रही है। इससे कई क्षेत्रों में जलभराव हो गया है। बुधवार को भी शहर में 35 एमएम बारिश हुई थी। इससे उमस भरी भीषण गर्मी से राहत महसूस हो रही है।

ताजा जानकारी के अनुसार, गुरुवार यानी चार जुलाई को दिल्ली में तापमान 32.02 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आज दिन में न्यूनतम 26.05 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 35.37 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

वहीं आर्द्रता 64 प्रतिशत है और हवा की गति 64 किमी/घंटा है। वहीं कल शुक्रवार यानी 5 जुलाई को दिल्ली में न्यूनतम 30.33 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 36.36 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

दिनभर छाएं रहे बादल, दोपहर से शाम तक बारिश
दिल्ली-एनसीआर में बुधवार को पूरे दिन बादल छाए रहे। दोपहर ढाई बजे से शाम साढ़े चार बजे तक कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश होती रही। बारिश के साथ तेज हवा चलने से लोगों ने उमस भरी गर्मी से राहत की सांस ली है। नोएडा में बुधवार सुबह सात बजे से ही आसमान में बादल छाने लगे थे। बदली रहने के साथ सुबह के समय तेज हवा चली। धूप नहीं निकलने के कारण उमस कम रही।

Related Articles

Back to top button