कुरुक्षेत्र से आप सरकार करेगी चुनाव प्रचार का अभियान शुरू…

चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तथा पंजाब के सीएम भगवंत मान रविवार को कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र से चुनाव प्रचार अभियान का आगाज करेंगे।

इसके बाद कुरुक्षेत्र लोकसभा में चुनाव प्रचार का आधिकारिक शुभारंभ होगा। कांग्रेस व आम आदमी पार्टी ने आइएनडीआइए गठबंधन के तहत यहां से आप के प्रदेशाध्यक्ष डा. सुशील गुप्ता को प्रत्याशी घोषित किया हुआ है।

सुशील गुप्ता के लिए चुनाव प्रचार का शुभारंभ करने आ रहे केजरीवाल व भगवंत मान का होली के बाद कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र में बड़ी चुनावी रैली करने का भी प्लान है।

गांव-गांव में जाकर कार्यक्रम शुरू करेंगे कार्यकर्ता
डॉ. सुशील गुप्ता के मुताबिक पार्टी संयोजक विधिवत रूप से पार्टी के चुनावी कैंपेन की शुरूआत करेंगे। इसके बाद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रचार कार्यक्रम शुरू हो जाएगा। गठबंधन के तहत कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता मिलकर गांव-गांव में जाकर कार्यक्रम शुरू करेंगे।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र में दो महीने तक डटेंगे और जनता से वोटों की अपील करेंगे। इसके लिए सर्कल और बूथ स्तर तक सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी जा चुकी हैं।

Related Articles

Back to top button